Dant Dard Ke Gharelu Nuskhe

Dant Dard Ke Gharelu Nuskhe :  दांत के दर्द से काफी लोग परेशान रहते हैं। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति इस समस्या से जूझता ही रहता है। हालंकि, इस समस्या की वजह भी हम खुद ही होते हैं क्यूंकि न तो हम खाना सही तरीके से खाते हैं और न ही हमें बार-बार या कम से कम रात में सोने से पहले ब्रश करने की आदत ही होती है।

Dant Dard Ke Gharelu Nuskhe

 

कई बार रात को अचानक दांतों में दर्द उठ जाता है. पीड़ा इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कुछ करते नहीं बनता। दरअससल, दांतों की कैविटी में कीड़े लगना, दांतों की साफ-सफाई सही से न करना, मसूढ़ों में संक्रमण होने की वजह से दांतों में अचानक दर्द होने लगता है। कई बार दांतों का दर्द असहनीय हो जाता है। अगर रात में घर मे कोई दवा उपलब्ध नहीं है तो समस्या और भी बढ़ जाती है। इस परिस्थिति में घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल ही सबसे बेहतर उपाय होता है। दांत में दर्द होने की स्थिति में कुछ घरेलू नुस्खे (Home remedy for teeth pain) सुझाए गए हैं। आप भी जानिए ये घरेलू नुस्खे क्या हैं-

दाँतो के दर्द के बारें में पूरी जानकारी

Dant Dard Ke Gharelu Nuskhe

 

दांत दर्द के प्रकार (Two Type Of  Teeth Pain)

  • इसमें दांतों में तेज दर्द ((Toothache Types in Hindi) होता है, जिसे Sharp Tooth Pain कहते हैं। यह कुछ खाते समय, या बात करते समऔर पढ़े – दांतों के रोग में चित्रक के फायदेय एकदम तेजी से होता है।
  • इसमें दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने के कारण होता है। इस दर्द को Dull Tooth Pain भी कहते हैं। यह हल्का तथा ज्यादा लम्बे समय तक रहता है।

दांतों में दर्द होने के कारण (Teeth Pain Reason) –

कैविटी (कीड़े लगने के कारण)

कैविटी होने से दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इसके कारण (Reason for tooth pain) इनमें दर्द भी होने लगता है। इसलिए कैविटी होने पर तुरंत डॉक्टर से इसका इलाज करवाने की सलाह दी जाती है, ताकि वक्त रहते ही इसको सही किया जा सकें और दांतों के दर्द को होने से रोका जा सके।

जड़ों का कमजोर होना

दांतों की जड़ों का कमजोर होना। गलत तरीके से दांतों की सफाई करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे दांतों में दर्द होता है।

सही से देखभाल नहीं करना

जो लोग अपने दांतों का सही से ध्यान नहीं रखते हैं उनको भी इनमें दर्द होने की परेशानी हो जाती है। इसलिए इनका ध्यान रखना काफी आवश्यक होता है। इसके अलावा दांतों में साइनस का इन्फेक्शन होने पर भी इनमें दर्द होने की संभावना रहती हैं।

अधिक मीठे खाने से

अधिक मीठे खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। यह कीटाणु अम्ल पैदा करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर दांतों में दर्द (Reason for pain in tooth) पैदा करता है।

कैल्शियम की कमी के कारण

कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है।

दांतों का टूटना

दांत जब थोड़ा थोड़ा टूटने लगते हैं, तो इनमें दर्द होने लगता है  और दांत या इनकी जड़ों में फ्रैक्चर होने से भी इनमें दर्द होने लगता है।

इन्फेक्शन के कारण

दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण (Teeth pain reasons) दर्द होने लगता है।

आगे पढ़ें: अगर आप भी रखते हैं एल्युमिनियम फॉयल में खाना तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कैंसर जैसी ये 5 घातक बीमारियां

दांतों का दर्द भगाने के घरेलू उपचार (Home Remedy For Teeth Pain)

दांत का दर्द ऐसा होता है जिसके होने पर इंसान परेशान हो जाता है और कुछ खा भी नहीं पाता है। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि हम यहां आपको कुछ घरेलू उपाय (Dant Dard Ke Gharelu Nuskhe) के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप दांत दर्द से तुरंत राहत (Home remedy for teeth pain) पा सकते हैं। चलिए जानते हैं।

दांत में लौंग रखें

अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है या फिर झंझनाहट हो रही है तो आप अपनी रसोई (Home remedy for tooth pain) से एक लौंग लेकर उसे दांत के बीच में दबा लें। जिसमें समस्या हो रही हो। वहीं ध्यान रहे कि इस लौंग को चबाकर ना खाएं बल्कि टॉफी की तरह चूसते रहें। ऐसा करने से आपका दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा।

गर्म पानी का उपयोग

गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द (At home remedy for wisdom tooth pain) में आराम मिलता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें।अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई (Home remedies for teeth pain and swelling) करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं। आपको तुरंत आराम मिलेगा।

अमरूद के पत्ते का उपयोग

यदि आपके घर में या आस-पास कहीं अमरूद का पेड़ है तो दांत में दर्द (Dant Dard Ke Gharelu Nuskhe) होने पर आप उस पेड़ से नए और साफ पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को धुलकर साफ करें और फिर धीरे-धीरे चबाएं। अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत का दर्द ठीक (Home remedy for teeth pain relief) हो जाता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है।

ठंडा सेक

अपने दांत दर्द को ठीक करने के लिए एक और आसान उपाय (Home remedy for pain of wisdom tooth) सूजन वाले एरिया को बर्फ से कंप्रेस करना है। जहां आपको दर्द हो रहा हो वहां आइस पैक को दबाएं। आइस पैक उस एरिया को सुन्न कर देगा और दर्द (Home remedy for teeth pain) को कम करेगा।

सरसों का तेल

सरसों का तेल लगभग हर घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दांत दर्द (How to stop tooth pain fast at home in hindi) में राहत पाने के लिए लंबे समय से इसका इस्तेमाल होता आया है। इसके लिए तेल में चुटकी भर नमक मिक्स कर मसूढ़ों की मालिश करने से दांतों के दर्द (Dant Dard Ke Gharelu Nuskhe)

से राहत पाई जा सकती है।

नींबू

नींबू को स्वाद और सेहत दोनों के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। ये विटामिन सी से भरपूर होता है और दांत दर्द में राहत (Home remedy for teeth pain)पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको दांत के दर्द वाली जगह पर नींबू का एक टुकड़ा लगाना है, इससे दर्द कम किया जा सकता है।

कच्ची प्याज

प्याज ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत दर्द होने की स्थिति में आप प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। यदि आपको इस तरह मुंह में प्याज का पीस रखने में समस्या आ रही हो तो आप प्याज को कद्दूकस करके उसके रस में रुई को भिगोकर फोहा तैयार कर लें। अब इस फोहे को दांत पर रख लें। आपको आराम  (Immediate relief for teeth pain) मिलेगा।

लहसुन

हमारी किचन में कई ऐसे चीजें उपलब्ध होती हैं, जो दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं, लहसुन उनमें से एक है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो न केवल हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है साथ ही दांत के दर्द से राहत (Home remedy for teeth pain in hindi) दिलाने में भी कारगर माना जाता है। दांत दर्द में लहसुन की कली को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। यह दर्द को कम करने का प्रभावी उपचार हो सकता है।

हींग

दांत दर्द दूर करने के लिए आप हींग का उपयोग भी कर सकते हैं। आप आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बहुत हल्का-सा गर्म करें और फिर उस दांत पर लगा लें, जिसमें दर्द हो रहा हो। आपको तुरंत आराम मिलेगा।

आगे पढ़ें: Vitamin For Women Health | औरतों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है ये विटामिन्स, नहीं तो शरीर में होने लगती है ये खतरनाक बीमारी

स्वस्थ दांतो के लिए अपनाएं ये टिप्स (Precaution)

खूब पानी पिएं

ये एक नेचुरल माउथवाॅश है जो मुंह को समय-समय पर साफ करता रहता है। इससे दांतों पर चाय-काफी या दूसरी खाने-पीने की चीजों के दाग नहीं जमते।

शुगर-फ्री च्युइंगम का इस्तेमाल

आप चाहें तो शुगर-फ्री च्युइंगम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे स्लाइवा ज्यादा मात्रा में बनता है जो प्लाक एसिड को साफ करने का काम करता है।

हाइड्रोजन पराक्साइड का प्रयोग

हाइड्रोजन पराक्साइड को पानी के साथ मिलाकर मुंह साफ करने से मुंह में मौजूद सभी बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।

ब्रश का इस्तेमाल

ब्रश करने के लिए मुलायम ब्रश का ही इस्तेमाल करें. ब्रश करते वक्त भी इस बात का ध्यान रखें कि दांत रगड़ें नहीं बस हल्के हाथों से उन्हे से साफ करें।

जीभ की सफाई

जीभ की सफाई भी बहुत जरूरी है. अगर जीभ गंदी रह जाएगी तो उस पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं जोकि मुंह की दुर्गंध का कारण भी होते है। ब्रश करने के साथ ही किसी अच्छे टंग-क्लीनर से जीभ साफ करना भी बहुत अहम है।

आगे पढ़ें: किडनी को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, नहीं होगी कोई दिक्कत

Disclaimer:

इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों ऊपर बताए गए उपचारों का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आपके दांत का दर्द ठीक नहीं होता है, तो आप डॉक्टर से अपने दांतों की जांच जरूर करवाएं, क्योंकि दांतों का दर्द किसी खतरनाक बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *