Holi Colors Side EffectsHoli Colors Side Effects

Holi Colors Side Effects: होली एक प्रसिद्ध रंगों का त्योहार है जिसमें लोग नीले, पीले, लाल और हरे रंगों से खेलते हैं। इस अवसर पर कुछ लोग गुब्बारे मारते हैं, कुछ लोग चटक रंग एक-दूसरे पर लगाते हैं, लेकिन कई बार खेलते-खेलते या बाद में रंग हमारे शरीर पर ऐसे पड़ जाते हैं, कि हटाने पर भी नहीं जाते हैं और फिर सेहत से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

बड़ों से लेकर बच्चों तक में होली का उत्साह देख सकते हैं। एक-दूसरे को रंग उड़ा के इस त्योहार को मनाते हैं, लेकिन इसमें शरीर को बहुत नुकसान होता है, क्योंकि होली के रंगों में इतने केमिकल होते हैं कि ये सिर्फ स्किन को ही नहीं आंखों को भी नुकसान करते हैं। आइए जानें इसके बारे में ये क्या-क्या नुकसान कर सकता है।

होली के रंग में कई केमिकल रंग होते हैं जैसे कि अमोनिया, फॉर्मलडिहाइड और परबेन्स केमिकल जो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में इस्तेमाल होते हैं और शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इन अंगों को होता है नुकसान 

स्किन से जुड़ी समस्या 

होली के रंगों से त्वचा में जलन, सूजन और चेहरे पर खराबी आ सकती है। कई लोगों को एलर्जी भी हो सकती है।

सांस से जुड़ी समस्याएं

होली के रंगों में कांच और विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ मिलाए जाते हैं, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सांस की समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।

पेट की समस्या

अगर होली खेलते समय  गलती से रंग मुंह में चला जाता है, तो वो अंगर चला जाता है। इससे पेट की समस्या होती है, जैसे- वोमिटिंग, लूज मोशन, पेट दर्द हो सकता है।

आंखों की समस्या 

केमिकल की वजह से आंखों को बहुत नुकसान होता है। इसके अलावा आंखों में खुजली के साथ जलन होती है।

बरतें ये सावधानियां

  • होली खेलने के लिए ऑर्गेनिक कलर के साथ-साथ फूलों से भी खेल सकते हैं।
  • आंखों के बचाव के लिए चश्मा पहनें।
  • होली खेलने से पहले चेहरे और बालों पर तेल लगाएं।
  • अगर आंख या मुंह में रंग चला जाता है, तो नॉर्मल पानी से वॉश करें।

ALSO READ: अब घर बैठे सरकार करेगी मुफ्त इलाज! बस ऐसे करें Online अप्लाई

ALSO READ: होली पर मेहमानों को खिलाएं कश्मीरी मोदुर पुलाव, यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *