Bura waqt aane se pehle Bhagvan dete hai sanket : हर इंसान की जिंदगी में बुरा वक्त आता है, लेकिन सच ये भी है कि बुरा वक्त बहुत अधिक समय तक नहीं रहता। फिर भी लोग बुरे वक्त के लिए तैयार नहीं रहते हैं। शास्त्रों में बुरे वक्त से पहले मिलने वाले कुछ संकेतों का जिक्र किया गया है। जिसे समझकर कोई भी व्यक्ति आने वाले बुरे वक्त को भांपकर सावधानियां बरत सकता है। ऐसे में जानते हैं बुरे समय से पहले मिलने वाले संकेतों (Bura waqt aane se pehle Bhagvan dete hai sanket) के बारे में।

Bura waqt aane se pehle Bhagvan dete hai sanket

बुरा वक्त आने से पहले मिलते है ये संकेत

भोजन का संकेत

अमूमन ऐसा होता है कि भोजन शरू करते ही पहला निवाला कड़वा लगने लगता है। इस कारण कई बार खाया नहीं जाता है। अगर ऐसा होता है तो ये इस बात का संकेत है कि किसी करीबी का बुरा समाचार मिलने वाला है।

पूजा का संकेत

यदि पूजा के दौरान पूजा की थाली (Puja Thali) गिर जाए तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पूजा की थाली का गिरना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपसे देवतागण रुष्ट हैं। इसलिए पूजा नियमों का सही से पालन करना चाहिए। इसके साथ ही जीवन में नियम और अनुशासन को भी अपनाना चाहिए।

आगे पढ़ें: इन 6 पौधों को घर में लगाने से बचें, माना जाता है अशुभ-हो जाएंगे कंगाल!

रास्ते में झगड़े

सुबह दफ्तर जाते वक्त या लौटते समय सड़क पर झगड़ा या बहसबाजी होते दिखना अशुभ संकेत देते हैं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले वक्त में कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी होगी।

बिल्ली की आवाज

बिल्ली के साथ कई शगुन और अपशगुन जुड़े हैं। घर में पालतू बिल्ली अगर डरावनी आवाज निकालने लगे तो यह अशुभ है। यह इसका संकेत देता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगा है।

आगे पढ़ें: सुबह उठते ही न करें ये 5 काम, दिन की शुरुआत हो सकती है खराब

दूध का गिरना-फटना

ताजा दूध अगर उबालते वक्त गिर जाए या फट जाए तो इसे अपशगुन माना जाता है। यह इस ओर इशारा करता है कि घर में कलह और क्लेश बढ़ने वाले हैं।

सिंदूर गिरना

यदि सिंदूर लगाते समय किसी सुगहागिन के हाथों से सिंदूर (Sindoor) की डिब्बी हाथ से छूटकर गिर जाए तो इसे शुभ संकेत (Bura waqt aane se pehle Bhagvan dete hai sanket) नहीं माना गया है। माना जाता है कि ये पति के कारोबार या जॉब में परेशानी आने का संकेत हो सकता है। भगवान विष्णु की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है।

आगे पढ़ें: हस्तरेखा का संपूर्ण ज्ञान | Hast Rekha Gyan in hindi

मंगलसूत्र का अचानक टूटना

शकुन संकेत के अनुसार यदि किसी महिला का मंगलसूत्र (Mangalsutra) अचानक टूट जाता है तो पति के जीवन पर आने वाले संकट का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में पत्नी को पति की रक्षा और लंबी आयु के लिए तुलसी की पूजा करनी चाहिए।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *