Hast Rekha Gyan in hindi

हस्तरेखा का संपूर्ण ज्ञान | Hast Rekha Gyan in hindi हम सभी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं। वर्तमान में रहते हुए भविष्य के बारे में जानना बहुत साधारण इच्छा है और इसे पूरी मानव जाति का प्राकृतिक स्वभाव कहा जा सकता है। अपना भविष्य जानने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। जो लोग हस्तरेखा (Hast rekha gyan) शास्त्र में विश्वास रखते हैं, वे लोग ज्योतिषियों के पास जाकर अपना हाथ दिखाते हैं और भविष्य के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। हस्तरेखा (Hast rekha ka gyan) शास्त्र की मानें तो केवल हस्तरेखा से ही किसी भी मनुष्य का पूरा भविष्य जाना जा सकता है। हस्तरेखा की मदद से मनुष्य अपने संपूर्ण जीवन के बारे में जान सकता है।

Hast Rekha Gyan in hindi

जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके हाथ की रेखाएं (Hast rekha gyan hindi mein) काफी बारीक होती हैं जो समय के साथ-साथ गहरी होती जाती हैं। कई लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या हमारे हाथों की रेखाएं बदलती भी हैं या जीवनभर एक जैसी ही रहती हैं। यदि आपके मन में भी इस तरह का सवाल उठता है तो इसका जवाब हां है। हमारे हाथ की रेखाएं या हस्तरेखाएं (Hast rekha in hindi) समय-समय पर बदलती रहती हैं। हालांकि, हस्तरेखा (Hast gyan) कभी भी अचानक नहीं बदलती, इसे बदलने में काफी समय लगता है।

हाथ की हथेली के मुख्य लकीरें (Hast Rekha Gyan in hindi)

अक्सर लोग अपने हाथ की रेखाओं को देखकर सोचते हैं क्या उन्हें जीवन में कभी कामयाबी मिलेगी? लेकिन हममें से अधिकतर लोगों को हस्तरेखा (Rekhao ka gyan) के बारे में जानकारी नहीं होती। ऐसे में वो किसी ज्योतिष को अपना हाथ दिखाकर उसकी कही बातों पर यकीन कर लेते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि हाथों की अधिकतर लकीरें ऐसी होती हैंं जिसे देखकर आप अपनी किस्मत के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी ज्योतिष (Jyotish hast rekha gyan in hindi) की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए, हम आपको बताते हैं किस्मत की लकीर पढ़ने के कुछ तरीके।

आगे पढ़ें: आधार कार्ड सेंटर कैसे खोले | How to open Aadhar Card center in hindi

जीवन रेखा (Hast Rekha Gyan Life line)

Hast Rekha Gyan in hindi

जीवन रेखा (Life line) यह रेखा हर व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसके नाम से ही इसकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह रेखा मणिबंध के पास से निकलती है और तर्जन उंगली और अंगूठे के बीच हथेली के किनारे को छूती है। यह रेखा इंसान की उम्र, मृत्यु का कारण, जिंदगी में आने वाले बड़े संकट या दुर्घटना के बारे में बताती है। यदि यह रेखा स्‍पष्‍ट हो तो जीवन खुशहाल और सेहतमंद होता है। वहीं रेखा का टूटना या अधूरा होना अशुभ माना जात है।

आगे पढ़ें: दुबई में जॉब कैसे पाए 2021 | Dubai me job kaise paye in Hindi

हृदय रेखा (Heart line)

Hast Rekha Gyan in hindi

हृदय रेखा में आपके प्यार और रिश्तों से जुड़े हुए कई रहस्य होते हैं। अगर आप किसी इंसान के बारे में ये जानना चाहते हैं कि वो भावुक है या नहीं तो, आप हृदय रेखा देखकर उस इंसान के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। हाथों पर सीधी और छोटी हृदय रेखा होने का अर्थ होता है कि कोई व्यक्ति अपने शब्दों से ज्यादा अपने काम से प्यार जताता है। अगर किसी व्यक्ति की ये रेखा मुड़ी हुई है तो यानि उस व्यक्ति की इच्छाएं बहुत प्रबल होती है।

आगे पढ़ें: बिजली का बिल कम कैसे करें | How to reduce electricity bill

मस्तिष्क रेखा (Head line)

Hast Rekha Gyan in hindi

मस्तिष्क रेखा किसी व्यक्ति के ज्ञान और विवेक की जानकारी देती है। साथ ही इससे आपके मनोज्ञान के बारे में भी पता चलता है। इस रेखा के छोटे होने का अर्थ ये है कि आप जीवन में किसी भी फैसले को बड़ी आसानी से ले लेते हैं। जबकि इस रेखा के लम्बे होने का अर्थ ये है कि आप किसी बात को गहराई से जानकर उसके बारे में निर्णय लेते हैं। लम्बी और मुड़ी हुई रेखा का अर्थ है कि आप रचनात्मक सोच रखते हैं।

आगे पढ़ें: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट में गलती को कैसे सुधारे | How to Correct Covid Vaccine Certificate in Hindi

भाग्य रेखा (Bhagya rekha in hand)

Hast Rekha Gyan in hindi

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये रेखा आपके भाग्य से जुड़ी होती है। इस रेखा पर आपका वश नहीं चलता। इस रेखा के टूटे और हल्के होने का अर्थ ये है कि आपका भाग्य बुलंद नहीं है और आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि ये रेखा आपके अंगूठे से लगती हुई जीवन रेखा को छूती है तो आपको परिवार और दोस्तों का सुख जीवनभर प्राप्त होगा।

सूर्य रेखा (Sun line)

Hast Rekha Gyan in hindi

इस रेखा के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती. ये आपकी हथेली पर लम्बवत होती है। जिससे पता चलता है कि कोई व्यक्ति कितना रचनात्मक है। साथ ही किसी में आत्मविश्वास और योग्यता का आंकलन भी इस रेखा से किया जा सकता है। बहुत से लोगों में इस रेखा का अभाव होता है।

आगे पढ़ें: गांव में शुरु करें ये 20 बिजनेस, होगा लाखों का मुनाफा | Village Business Ideas in Hindi

हाथों पर छोटी-छोटी और पतली रेखाएं (Hast Rekha Gyan in hindi)

हममें से काफी लोग ऐसे होते हैं जिनके हाथ में बहुत-सी छोटी-छोटी रेखाएं होती है। ऐसे लोग बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं. साथ ही समय आने पर ये लोग सही और गलत के बीच अंतर करने में दुविधा में घिरे रहते हैं।

हाथों में बहुत कम रेखाओं का होना (Hast Rekha Gyan)

ऐसे लोग अपनी लगन के पक्के होने के साथ जिद्दी भी होते हैं। ऐसी रेखा वाले लोग कभी भी किसी के लिए नहीं बदलते। ऐसे लोगों से बात करना थोड़ा मुश्किल होता है।

आगे पढ़ें: घर बैठे पैसे कैसे कमाए जानिए 18 तरीके हिंदी में | Ghar baithe paise kaise kamaye 2021

विवाह रेखा (Vivah rekha in hand)

क्षैतिज रेखाएं, कनिष्ठा के बिल्कुल नीचे और हृदय रेखा के ऊपर स्थित विवाह रेखा कहलाती है। यह रेखा रिश्तों में आत्मीयता, वैवाहिक जीवन में खुशी, वैवाहिक दंपत्ति के बीच प्रेम और स्नेह के अस्तित्व को दर्शाती है। विवाह रेखा का विश्लेषण करते समय शुक्र पर्वत और हृदय रेखा को भी ध्यान मे रखना चाहिये।

करधनी रेखाएं (Girdle lines)

Hast Rekha Gyan in hindi

करधनी रेखा का आरंभ अर्धवृत्त आकार में कनिष्ठा और अनामिका उंगली के मध्य में और अंत मध्यमा अंगुली और तर्जनी पर होता है। इसे गर्डल रेखा या शुक्र का गर्डल भी कहते हैं। यह व्यक्ति को अति संवेदनशील और उग्र बनाती है। जिन व्यक्तियों मे गर्डल या शुक्र रेखा पाई जाती है वह व्यक्ति की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

आगे पढ़ें: E-Shram Card Online Registration 2021 | ई-श्रम कार्ड बनवाकर करोड़ों लोग इस योजनाओं का उठा सकते हैं लाभ, जाने इसके प्रोसेस

यात्रा रेखा (Travel line)

ये क्षैतिज रेखाएं कलाई और हृदय रेखा के बीच हथेली के विस्तार पर स्थित है। यह रेखाएं व्यक्ति की यात्रा की अवधि की व्याख्या, यात्रा में बाधाओं और सफलता का सामना तथा यात्रा मे व्यक्ति के स्वास्थ्य की दशा को भी दर्शाती है।

सिमीयन रेखा (Simian line)

Hast Rekha Gyan in hindi

यह रेखा हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा को गठित करती है। सिमीयन रेखा, सिमीयन फोल्ड, सिमीयन क्रीज और ट्रांस्वर्स पाल्मर क्रीज़ के रुप में भी जानी जाती है। यह एक दुर्लभ रेखा है, मस्तिष्क और हृदय के संयोजन का प्रतिनिधित्व करती है। यह सिमीयन रेखा व्यक्ति मे मानसिक धैर्य और संवेदनशीलता को दर्शाती है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

One thought on “हस्तरेखा का संपूर्ण ज्ञान | Hast Rekha Gyan in hindi”
  1. […] इन तरह के सेंटर की मांग ज्यादातर शहरों में होती है जहाँ पर पति और पत्नि दोनों जॉब करते हैं और जिनके पास बच्चों को सँभालने का समय नही होता है। इस सेंटर में बच्चों के लिए कुछ खिलौने और गेम्स खरीदने के लिए रुपयों की जरुरत पड़ती है। आगे पढ़ें: हस्तरेखा का संपूर्ण ज्ञान | Hast Rekha Gyan in hindi […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *