Bhai Dooj 2023 Shubh MuhuratBhai Dooj 2023 Shubh Muhurat

Bhai Dooj 2023 Shubh Muhurat: भाई दूज का पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाता और मजबूत करता है। इस साल होली भाई दूज 27 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में दो बार भाई दूज मनाया जाता है, एक है होली भाई दूज जिसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से जाना जाता है।

यह रंगवाली होली के दूसरे दिन मनाया जाता है। वहीं दूसरा, जो अधिक प्रसिद्ध है, दीपावली पूजा के दो दिन बाद मनाया जाता है।

तिलक करने का शुभ मुहूर्त

पहला मुहूर्त सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक। दूसरा मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से शाम 05 बजकर 04 मिनट तक।

होली भाई दूज पर तिलक करने की विधि

  • सबसे पहले अपने सभी भाईयों को तिलक और भोजन का निमंत्रण दें।
  • भाई का प्रेम भाव के साथ स्वागत करें।
  • अपने भाईयों को चौकी पर बिठाएं।
  • भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • इसके बाद गोपी चंदन या हल्दी, कुमकुम अक्षत से तिलक करें।
  • भाई को नारियल देकर कलावा बांधकर भगवान यम से उनकी सुरक्षा की कामना करें।
  • तिलक विधि के बाद भाई अपनी बहनों को उपहार दें और उनका आशीर्वाद लें।

होली भाई दूज से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

होली भाई दूज एक ऐसा त्योहार है जो सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का ही त्योहार नहीं है। इस दिन के माध्यम से भाई-बहन अपने प्यार को दिखाते हैं और एक-दूसरे के साथ अपने भाई-बहन के साथ साझा किए गए प्यार और स्नेह को याद करते हैं। होली भाई दूज एक नई शुरुआत का शुभ समय होता है और पिछले मतभेदों को माफ करने का भी अवसर प्रदान करता है।

ALSO READ: सावधान! केमिकल वाले रंग सिर्फ त्वचा और आंखों को ही नहीं, बल्कि इन अंगों को भी करता है खराब

ALSO READ: होली पर मेहमानों को खिलाएं कश्मीरी मोदुर पुलाव, यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *