Bihar Headmaster Recruitment 2022 : बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) ने प्राइमरी स्कूल के लिए हेड टीचर (Bihar Head Teacher Recruitment) की 40506 भर्तियों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अप्लाई करने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है। ये भर्तियां बिहार सरकार के एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए की जाएंगी। प्राइमरी स्कूल टीचर (Bihar Headmaster Recruitment 2022) की इस भर्ती में कुल 40506 पदों में से 13761 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Bihar Headmaster Recruitment 2022

Bihar Headmaster Recruitment 2022 के लिए पदों की संख्या

सामान्य वर्ग के लिए 16204 पद हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं। दिव्यांग के लिए भी चार प्रतिशत सीट आरक्षित है। इसमें दृष्टि बाधित के लिए 421, मूक बधिर के लिए 410, अस्थि दिव्यांग के लिए 397 एवं मनोविकार-बहुदिव्यांग के लिए 392 पद आरक्षित है।

आगे पढ़ें: Indian Army Recruitment 2022 | सेना में नौकरी पाने का अवसर, 10वीं पास उम्मीदवार भी करें आवेदन

Bihar Headmaster Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा 

बिहार सरकार, पंचायतीराज संस्थान व नगर निगम संस्थान के तहत कार्यरत शिक्षक के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा अलग से तय नहीं की जाएगी। लेकिन अधिकतम आयु सीमा दिनांक 1 अगस्त 2021 तक वार्ध्दक्य सेवानिवृत्त की उम्र जो 60 वर्ष तय है, से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आगे पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2022 | भारतीय नौसेना ने निकाली 2500 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Bihar Head Teacher Recruitment 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना/बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्राप्त ‘आलिम’ की डिग्री और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की डिग्री को स्नातक के समकक्ष माना जाएगा।

Bihar Headmaster Recruitment 2022 के लिए परीक्षा पैटर्न

  • दो भागों में 150 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सामान्य अध्ययन – 75 अंकों के 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • डी.ईएल.एड – 75 अंकों के 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।

बीपीएससी हेड टीचर 2022 लिखित परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, जो दो खंडों में विभाजित होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और इसमें बिहार की भूमिका के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं शामिल होंगी।

आगे पढ़ें: RBI Grade B Recruitment | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 303 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Bihar Head Teacher Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया 

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। बता दें कि हेड टीचर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 अप्रैल 2022 तक इसके लिए आवेदन कर करेंगे।

Bihar Head Teacher Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

आगे पढ़ें: Income Tax Recruitment 2022 | इनकम टैक्स विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Bihar Headmaster Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

बीपीएससी हेड टीचर पदों पर चयनित होने पर कैंडिडेट को महीने के तीस हजार रुपए सैलरी दी जाएगी। जहां तक आवेदन शुल्क की बात है तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि आरक्षित श्रेणी, महिला उम्मीदवार और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को शुल्क के रूप में 200 रुपए देने हैं।

 

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *