Railway Recruitment 2022: दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार Western Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 25 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2022: पदों की संख्या

147

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत  गुड्स ट्रेन मैनेजर के 147 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 84 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 21 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32 पद निर्धारित किए गए है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत वेतन प्रदान किया जायेगा। दक्षिण पश्चिम रेलवे में सभी सेवारत कर्मचारी इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।

Railway Recruitment 2022

Railway Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 1 अप्रैल 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 25 अप्रैल 2022

आगे पढ़ें: Bihar Headmaster Recruitment 2022 | बिहार में निकली 40 हजार से ज्यादा हेड टीचरों की बहाली, जानें आवश्यक योग्यता

Railway Recruitment 2022: योग्यता

गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2022: आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

आगे पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2022 | भारतीय नौसेना ने निकाली 2500 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Railway Recruitment 2022: ऐसे होगा चयन

रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के अनुसार होगा। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए South Western Railway General Departmental Competitive Examination 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर 25 अप्रैल तक कर सकते है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *