हाल ही में शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT)  में लड़ाई झगड़े की शुरुआत हो चुकी है। इस शो को शुरू हुए अभी 7 दिन भी नहीं बीते हैं कि इस बीच घर के कई सदस्य एक दूसरे के साथ खूब बहस बाजी कर रहे हैं। बात अगर प्रतीक सहजपाल की करें तो उनकी लड़ाई घर के हर सदस्यों से हो चुकी है। शो में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल का भी प्रतीक सहजपाल के साथ खूब बहस बाजी हुई थी। इसी कड़ी में शमिता शेट्टी ( Shamita Shetty) की अब लड़ाई अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ हुई है।

Bigg Boss OTT

इससे पहले शमिता ने प्रतीक के ऊपर अपना गुस्सा निकाला था। वहीं अब शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह की आपस में हुई ये बहसबाजी खूब सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि दोनों के बीच की ये लड़ाई खाने को लेकर हुई। अक्षरा का कहना है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सही खाना नहीं मिल रहा था। इस बात की शिकायत वे घर के बाकी सदस्यों से भी करती थीं।

Bigg Boss OTT

चूंकि दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी किचन की ड्यूटी संभाल रही हैं, इसलिए वह इस बारे में उन दोनों से भी बात करती हैं। अक्षरा इस बात से दुखी थीं कि शमिता सभी घरवालों से कह रही थीं कि वो लोग ग्लूटन फ्री फूड न खाएं जोकि घर में खास तौर पर उनके और नेहा भसीन (Neha Bhasin) के लिए भेजा गया है। लेकिन शमिता घरवालों से कह रही थीं कि उन्हें मेडिकल प्रॉब्लम है इसलिए वह नॉर्मल खाना नहीं खा सकती हैं। इससे उन्हें दर्द होने लगता है।

Bigg Boss OTT अक्षरा ने अंग्रेजी को लेकर जताई आपत्ति

देखते ही देखते ये बात आगे बढ़ गई और कुछ समय बाद खाने की शिकायत को लेकर अक्षरा सिंह भड़क गईं। अक्षरा सिंह का कहना है कि शमिता शेट्टी दूसरों पर अपना हुक्म चलाती हैं। अक्षरा ने इस दौरान दिव्या अग्रवाल से भी खूब बहस की। उन्होंने शमिता की चलने वाली स्टाइल को कॉपी करते हुए बोलीं – “चार लाइन इंग्लिश का बोल लिया तो अपने आपको हाई-फाई समझने लगी। यहां पर हिंदी बोलना चाहिए, इंग्लिश बोलने का कोई काम नहीं है।”

आगे पढ़ें: हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी, अब तक क्यों नहीं की शादी, जानिए क्या है बजह

इस घटना के बाद शमिता शेट्टी अक्षरा सिंह के ऊपर काफी गुस्सा हो गई हैं। इस बहसबाजी के दौरान घर के अन्य सदस्य इंजॉय करते दिख रहे थे। बिग बॉस को शुरू हुए अभी ठीक से एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े की शुरुआत हो चुकी है।

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से रिलेशनशिप पर कहीं ये बात

Bigboss Ott

बिग बॉस में एंट्री के ठीक पहले अक्षरा सिंह ने को-स्‍टार पवन सिंह से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बातें की। उन्होंने इसे दुखद अनुभव बताया। साल 2019 में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं थीं। तब अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *