पवन सिंह-खेसारी लाल विवाद पर बोले रवि किशन : पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का विवाद खुलकर सामने आ गया है। ठाकुर बनाम यादव की इस लड़ाई में खेसारी लाल ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं और उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार उनकी मदद करे। अब इस मुद्दे पर भोजपुरी के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले ऐक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) का भी रिऐक्शन सामने आया है।

पवन सिंह-खेसारी लाल विवाद पर बोले रवि किशन

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई ले रही पॉलिटिकल एंगल

रवि ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में दोनों स्टार्स को भोजपुरी इंडस्ट्री के ग्रोथ पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ये दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री की शान है, दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी है, लेकिन अब दोनों की लड़ाई पॉलिटिकल एंगल ले रही है। अभिनेता ने कहा, ‘भोजपुरी अब पहले जैसी नहीं रही है, इसने बीते कुछ दिनों में काफी ग्रो किया है। हालांकि ये विवाद काफी दुखद है। मैंने यहां रहते हुए अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ये इंडस्ट्री से करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में इन-दोनों ने बढ़ता विवाद सब कुछ खत्म कर सकता है। आने वाले दिनों में अगर यह थमा नहीं तो इंडस्ट्री की बर्बादी के बाद सभी को पछताना पड़ जाएगा।

आगे पढ़ें: सपना चौधरी ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बताई इससे दूर होने की वजह

पवन सिंह-खेसारी लाल विवाद पर बोले रवि किशन

पवन सिंह और खेसारी लाला के इस विवाद पर रवि किशन ने नसीहत देते हुए कहा है कि इन दोनों सुपरस्टार्स की लड़ाई भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरी साबित हो सकती है। ‘आज तक’ से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, ‘भोजपुरी अब एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है। मैंने कुछ 400 से ज्यादा फिल्में की हैं। अब जो ये विवाद सामने आया है, यह बेहद दुखद है। पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। यह इसी इंडस्ट्री के कारण अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों का विवाद इंडस्ट्री की बर्बादी का कारण बन सकता है। कहीं ऐसा न हो जाए कि इस इंडस्ट्री की बर्बादी के बाद सभी को पछताना पड़े।’

रवि किशन ने की गुजारिश

सांसद रवि किशन ने आगे कहा कि, ‘ मैं अपने दोनों जूनियर पवन सिंह, खेसारी लाल और साथ ही सरकार से भी गुजारिश करता हूं कि जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी सेंसरशिप लाया जाए। यूपी की योगी सरकार इस पर पहल कर रही है, उम्मीद है जल्द ही सेंसरशिप आ जाएगा। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि तब तक आप लोग इसकी गरिमा बनाए रखें और सब कुछ को आगे ले जाने का प्रयास करें।

आगे पढ़ें: इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, सब सुनकर हो गए हैरान

रवि किशन ने कहा भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्रोथ पर करें फोकस 

ये लड़ाई व आपसी छिटांकशी से जग हंसाई हो रही है। बाहर लोग इसका माखौल उड़ा रहे हैं। लोग तंज कस रहे हैं कि एक ही इंडस्ट्री होने के बावजूद आपस में इतना विवाद क्यों हो रहा है। जातिवाद का मामला कैसे आ गया। मैं मानता हूं कि कलाकार की कोई बिरादरी नहीं होती है। उसका काम बस अपनी कला का प्रदर्शन करना है और उसी पहचान के साथ मर जाना है। इनको भी यही करना चाहिए, एकता बनाए रखना चाहिए और चुप हो जाना चाहिए। मैं सीनियर होने के नाते बस यही नसीहत देना चाहूंगा कि जितने भी फैंस व ग्रुप हैं, उनको भी इस तरह लड़ाई नहीं करनी चाहिए। देखें, इसका कोई अंत नहीं है। जब बुढ़े हो जाएंगे, तो इन सब चीजों को सोचकर हंसेंगे। यहां लोग अगर जात-पात की लड़ाई से ऊपर उठते हैं, तो ये लोग भी तेलुगु, तमिल की तरह बड़ी इंडस्ट्री की दिशा में जा सकते हैं। अरे इन्हें फोकस करना चाहिए कि कैसे काम कर नैशनल अवॉर्ड जीता जाए। बस मैं ही एक फिल्म के लिए नैशनल अवॉर्ड जीता था, उसके बाद कभी कोई नैशनल अवॉर्ड यहां नहीं आया है। मेरी फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल पर भी पहुंची थी। तो मेरा कहना है कि लड़ाई को हेल्दी कंपीटिशन में बदलना चाहिए और फोकस करना चाहिए कि कैसे भोजपुरी इंडस्ट्री ग्रो करे।

बाहर के लोग मजाक बना रहे हैं 

आप सम्मानित लाइफस्टाइल पर फोकस करें। आपकी लड़ाईयां देखकर बच्चे या आज के यूथ क्या सीखेंगे। जब आप सुपरस्टार बन जाते हैं, तो आपकी जिम्मेदारी भी काफी बढ़ जाती हैं। आप सोचें कि पैसा तो कमा रहे हैं लेकिन समाज को क्या दे रहे हैं। आज से पचास साल बाद वो समाज को क्या देकर जाएंगे, इसके बारे में सोचने की जरूरत है। कंपीटिशन हेल्दी करें, अश्लीलता को न परोसते हुए आप भोजपुरी इंडस्ट्री के सुधार पर काम करें। मैंने लगातार मेहनत कर इस इंडस्ट्री को आगे किया है। आज आए हुए नए लोगों के वायरल वीडियोज देख रहा हूं, विवाद सुन रहा हूं, तो काफी दुख हो रहा है। दुख इस बात का है कि जब मैंने इतनी मेहनत की थी, इस इंडस्ट्री को लेकर सपने देखे थे, तो यह नहीं सोचा था कि दो हीरो आकर इस तरह की लड़ाई करेंगे। लोगों के बीच मजाक बनाएंगे। हर सेट पर इस हरकत को देखकर हंस रहे हैं. लोग तो मजा ही लेंगे।

क्या बोले थे खेसारी लाल

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और उनके फैन्स पर काफी सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पिछले 2 साल से पवन सिंह और उनके सपोर्टर्स उन्हें परेशान कर रहे हैं। खेसारी ने कहा कि उनकी बेटी और पत्नी को रेप करने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके बाद आगे जाते हुए खेसारी ने बिहार सरकार से मदद की अपील करते हुए कहा कि उनके साथ ठीक वैसा ही व्यवहार किया जा रहा है जैसे बॉलिवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनके नाम का इस्तेमाल कर राजनीतिक फायदा लिए जाने की कोशिश की जा रही है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *