बिहार खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, सब सुनकर हो गए हैरान

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया (Social media) पर अक्सर अपने प्रशंसकों से बातचीत करती हैं।  सोनाक्षी सिन्हा को अपने मजेदार प्रतिक्रिया के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने खाली समय में ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया था। इस अवसर पर एक फैन ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद उसे एक्ट्रेस का बिंदास जवाब मिला।

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है और फैंस के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़े रहने के लिए और उनसे सवाल जवाब करने के लिए एक चैट सेशल रखा है जिसका नाम है ‘सोनाक्षी से पूछो’। इसमें उनके फैंस मजाकियां अंदाज में बातचीत करते रहते है। इसी के बीच एक फैन्स ने उनसे शादी करने को कहा।

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव

यूजर ने ‘दबंग’ एक्ट्रेस से अपनी दिल की बात सामने रखते हुए लिखा ‘तुम मुझसे शादी करोगी। इसपर सोनाक्षी ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘इंस्टाग्राम पर इस समय मैं प्रपोजल स्वीकार नहीं कर रही हूं।  इसके बाद फैंस ने उनसे शादी ना करने के बारे में भी पूछा है। “आप जब इतनी सुंदर है तो शादी के लिए देर क्यों कर रही हैं ?? ”, जिस पर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इन दिनों रात के शूटिंग शेड्यूल के कारण उनकी बॉडी यूरोपीय समय के हिसाब से ढल चुकी है।

सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म ककुड़ा में नजर आएंगी

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थी। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही की अहम भूमिका है। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ककुड़ा में नजर आएंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख की भी अहम भूमिका होगी। इसके अलावा वह एक हॉरर कॉमेडी में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग करने वाले हैं।

आगे पढ़ें: हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी, अब तक क्यों नहीं की शादी, जानिए क्या है बजह

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।

आगे पढ़ें: बिहारी यूट्यूबर पर अक्षय कुमार ने 500 करोड़ मानहानि का दावा ठोका

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान की अहम भूमिका थी। वहीं इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा से एक फैन ने पूछा था कि वजन कैसे कम करें। इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘वह हवा खाए।’ सोनाक्षी के इस उत्तर को सुनकर कई प्रशंसक खुश हो गए थे। सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आई थी। इस दौरान रामायण से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर नहीं आने पर वह ट्रोल भी हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा के भाइयों के नाम लव और कुश है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *