Sarso Ke Tel Mein Milawat Ki PehchanSarso Ke Tel Mein Milawat Ki Pehchan

 Sarso Ke Tel Mein Milawat Ki Pehchan: इस समय बाजार में कई सारी खाने की चीजों में मिलावट की जा रही है। बाजार में बिक रही इन मिलावट वाली चीजों को खाने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। बाजार में बिकने वाले काजू, बादाम, चीनी, दाल आदि विभिन्न चीजों में मिलावट के मामले समय समय पर सामने निकलकर आते रहते है। देश की हर घर की रसोई में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको जानकारी है कि बाजार में नकली सरसों का तेल बेचा जा रहा है।

यदि आप भी बाजार से मिलावटी तेल खरीदकर इसका उपयोग कर रहे हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए, यदि आप बाजार में सरसों का तेल खरीदने जा रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस लेख के अंतर्गत, हम आपको वह तरीके बता रहे हैं जिनसे आप असली और मिलावटी सरसों के तेल (Check Mustard Oil Purity) में अंतर पहचान सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं…

मिलावटी सरसों तेल की पहचान कैसे करें – Sarso Ke Tel Mein Milawat Ki Pehchan

सरसों के तेल की मिलावट की पहचान आप रबिंट टेस्ट से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल को हाथ में लेकर रगड़ना होगा। यदि तेल को रगड़ने के बाद आपको दूसरा रंग या गंध आती है, तो इसमें मिलावट की गई है।

यदि आपको असली और मिलावटी सरसों के तेल के बारे में जानना है, तो असली सरसों का तेल चिकना या चिपचिपा होता है, जबकि मिलावटी सरसों का तेल एकदम पतला या पानी जैसा होता है। आप चाहें तो सरसों के तेल को फ्रिज में रखकर भी मिलावट का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेना है और उसे फ्रिज में रख देना है जब तक वह जम नहीं जाता।

यदि कटोरी में सरसों के तेल को जमने के बाद उसमें सफेद धब्बे दिखाई देते हैं, तो इससे स्पष्ट हो जाता है कि सरसों के तेल में मिलावट की गई है। इस तरह से आप सरसों के तेल में मिलावट का पता लगा सकते हैं। यह कुछ सरल और घरेलू तरीके हैं जिनसे आप सरसों के तेल में मिलावट की जांच कर सकते हैं।

Sarso Ke Tel Mein Milawat Ki Pehchan

ALSO READ: सावधान ! साइलेंट किलर’ है Vitamin B12 की कमी, शरीर को खोखला होने से बचाना है तो खाना शुरू करें ये 10 चीजें

ALSO READ: बच्चों को सर्दी जुकाम से राहत दिलाने के घरेलू नुस्ख़े, कुछ घंटों में ही बच्चे को मिलेगा आराम

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *