Kareena Kapoor Fitness

Kareena Kapoor Fitness: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने स्वास्थ्य (Kareena Kapoor Fitness Tips) पर बहुत ध्यान देती हैं। गर्भावस्था के बाद से अब तक वजन कम करने से लेकर उसे बनाए रखना वास्तव में बड़ी चुनौती है।  फैंस अभिनेत्री के फिटनेस जुनून को देखकर उनकी प्रशंसा करते हैं। वास्तव में, गर्भावस्था के बाद करीना जयफल वाले गरम दूध का सेवन करती थीं। जयफल वाले दूध का सेवन अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

Kareena Kapoor Fitness

साथ ही सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक्ट्रेस को हर दो घंटे में खाने की सलाह भी दी थी। बता दें कि करीना के फिटनेस के सफर में उनकी मदद सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने की है। करीना के जीरो फिगर से लेकर तैमूर और जेह के पैदा होने तक रुजुता दिवेकर ने उनकी डाइट का खूब ख्‍याल रखा है।

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दी सलाह – Kareena Kapoor Fitness

एक पुराने वीडियो में उन्‍होंने बताया था कि करीना गर्भावस्था के बाद हर 2 घंटे में खाना खाती थीं, जिससे उनका मन शांत और खुश रहता था। यही नहीं उन्‍होंने यह भी बताया कि करीना सोने से पहले दूध के कप में थोड़ा सा जयफल मिलाकर भी पीती थीं। यह नवर्स सिस्‍टम को रिलैक्‍स करता है और शांतिपूर्वक सोने में मदद करता है।

इस तरह से बना सकते हैं जयफल वाला दूध

जरुरी सामग्री
  • 1 कप दूध (बादाम या सोया दूध भी ले सकते हैं)
  • 1/2 चम्मच पिसी हुई जायफल
  • चुटकी भर दालचीनी (अगर आप चाहें)
  • स्वादानुसार शहद (अगर आप चाहें)

बनाने की विधि

  • जयफल वाला दूध बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है।
  • इसके बाद दूध को पैन में डालें और उबलने के लिए रख दें।
  • अब धीमी आंच पर दूध में उबाल आने दें।
  • इस दौरान बीच-बीच में चम्मच से दूध को हिलाते रहें।
  • जब दूध उबल जाएं, तो इसमें जायफल मिला लें।
  • इसके बाद अगर आप चाहें तो इसमें शहद या चीनी भी मिला सकते हैं।
  • यहां ध्यान रखें कि मीठा डालने से पहले दूध को ठंडा कर लें।
  • इसके बाद आपका जयफल वाला दूध तैयार है।

और पढ़ें –

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *