गूगल ने इस साल मई के लिए अपने Google I/O 2022 Event की घोषणा कर दी है। डेवलपर मीट 11 मई से 12 मई तक यूनाइटेड स्टेट्स में आयोजित की जाएगी। गूगल I/O इवेंट सभी के लिए फ्री है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन 22 मार्च से गूगल I/O पेज पर शुरू होगा। यूएस स्थित टेक दिग्गज ने एक गूगल I/O पहेली भी शुरू की है। डेवलपर्स मीट को लिमिटेड दर्शकों के साथ लाइव आयोजित किया जाएगा और वर्चुअली स्ट्रीम भी किया जाएगा। इवेंट में एंट्री भी फ्री है।

Google I/O Event 2022

Google I/O 2022 Event कहां होगा ये इवेंट 

Google I/O 2022 कॉन्फ्रेंस शोरलाइन एम्फीथिएटर (Shoreline Amphiteater) के माउंटेन व्यू हेडक्वार्टर में होगी, जिसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। यह सभी डेवलपर्स और यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री होगी। इस बारे में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट करके जानकारी दी है। इस कॉन्फ्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड से ही होंगे। बता दें कि यह दूसरा साल है, जब Google का I/O इवेंट वर्चुअली होगा। इससे पहले गूगल की तरफ से साल 2020 के इवेंट को कोविड-19 के चलते रद्द कर दिया था। जबकि साल 2022 का इवेंट वर्चुअली हुआ था। इस इस बार के इवेंट में गूगल कुछ लोगों को ऑडियंस में बैठने की इजाजत देगा। इसमें कुछ ब्रॉडकास्टर्स को लिमिटेड लाइव ऑडियंस के तौर पर बैठाया जाएगा। इसमें गूगल के कर्मचारी, कुछ पार्टनर शामिल होंगे।

Google I/O Event 2022 में अलग-अलग लैंग्वेज में मिलेगा कंटेंट

Google I/O Event 2022

डिजिटल I/O एक्सपीरियंस के बारे में रोमांचक चीजों में से एक वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने का अवसर है। डिमांड पर और सभी की सेवा के लिए विभिन्न भाषाओं में कंटेंट प्रदान किया जाएगा। कुछ ट्रांसलेटेड कंटेंट जैसे कैप्शन वाले वीडियो इवेंट के तुरंत बाद उपलब्ध हो सकते हैं। यह भी देखें कि आपका लोकल डेवलपर कम्युनिटी क्या पेशकश कर रहा है।

आगे पढ़ें: WhatsApp Call Recording: व्हाट्सएप लाया है अपने यूजर्स के लिए खास फीचर्स, अब आसानी से रिकॉर्ड करें WhatsApp call, iPhone और एंड्रॉयड दोनों में काम करेगी ये ट्रिक

Google I/O Event 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगी ये सुविधाएं

Google I/O 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन आपको प्रासंगिक कंटेंट को सेव करने और देखने की अनुमति देता है। एक रजिस्ट्रेंट के रूप में, आप डिजिटल एक्सपीरियंस का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक डेवलपर प्रोफ़ाइल भी बना सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करके, आपको Google I/O, डेवलपर ईवेंट और अन्य प्रासंगिक समाचारों पर अपडेट रहने के लिए non-spammy ईमेल भी प्राप्त होंगे। यहां तक ​​कि अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं करते हैं तो भी आप सेशन और कीनोट देख पाएंगे, लेकिन आप कंटेंट को सेव, रिकम्डेशन (Recommendations) प्राप्त करने, या I/O एडवेंचर में चैट करने में सक्षम नहीं होंगे।

आगे पढ़ें: अपने फोन से फौरन डिलीट कर दें ये 8 खतरनाक ऐप्स, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

क्या है Google I/O Event 2022

Google I/O का मुख्य फोकस सॉफ्टवेयर होता है। इस साल भी सॉफ्टवेयर को लेकर कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। इस साल एंड्राइड का नया वर्जन , aka एंड्राइड 13 को I/O इवेंट में शोकेस किया जा सकता है। साथ ही Wear OS में कुछ अपडेट्स को जारी किया जा सकता है।  जिसे पिछले साल तब बदल दिया गया था जब Google ने इसे सैमसंग के Tizen OS के साथ मर्ज करने का फैसला किया था। इस इवेंट में हार्डवेयर को लेकर कोई ऐलान आमतौर पर नहीं किया जाता है।

Google I/O Event 2022 में इस साल क्या रहेगा खास?

इस साल के I/O कॉन्फ्रेंस में Android 13 को शोकेस करने की संभावना है और वह फोल्डेबल फोन और पिक्सेल वॉच की अफवाहों के बारे में डिटेल मिल सकती है। हमें Pixel 6a को गूगल के नए किफायती Android फोन के रूप में देखने की भी संभावना है।

आगे पढ़ें: Google Find My Device: मोबाइल खो जाए या कार हो जाए चोरी तो Google उसे ढूंढने में करेगा मदद, बिना इंटरनेट के भी ट्रैक (track my phone) कर पाएंगे अपने डिवाइस

Google I/O Event की शुरुआत 2008 हुआ था

Google I/O 2008 में शुरू होने के बाद से मोबाइल और वेब ऐप बनाने वाले डेवलपर्स के बीच लोकप्रिय रहा है। हालांकि, आम जनता के लिए, पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न कंजूमर-फोकस्ड अनाउंसमेंट्स के कारण कॉन्फ्रेंस ने महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल की है, जिसमें  नए एंड्रॉइड फीचर्स भी शामिल हैं। पिछले साल, गूगल ने मटेरियल यू डिज़ाइन के साथ एंड्रॉइड 12 को पेश किया था। इसने नए वियर ओएस अपडेट को विकसित करने के लिए सैमसंग के साथ साझेदारी की भी घोषणा की।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *