Khoya Mobile Kaise DhundeKhoya Mobile Kaise Dhunde

Khoya Mobile Kaise Dhunde: अगर आपका एंड्रॉयड डिवाइस खो जाता है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस एक छोटी सी सेटिंग ऑन करनी होगी और फिर आप अपने फोन, टैबलेट या Wear OS वॉच को आसानी से ढूंढ सकेंगे। आपको इन सभी डिवाइस को Google के फाइंड माई डिवाइस के जरिए अपने अकाउंट से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद आप अपने किसी भी डिवाइस को आसानी से ढूंढ सकेंगे। अगर आपके डिवाइस में Google अकाउंट जुड़ा हुआ है तो यह सेटिंग आप्टोमेटिक रूप से ऑन हो जाती है, लेकिन अगर आपके फोन में यह काम नहीं कर रही है तो आप इसे मैन्युअल रूप से भी ऑन कर सकते हैं।

इसके लिए पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर फाइंड माई डिवाइस को ढूंढें। कुछ फोन्स में यह पहले से ही उपलब्ध होता है, लेकिन यदि आपके फोन में नहीं है, तो आप इसका ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसका उपयोग करके आप अपने फोन को लॉक कर सकते हैं या डेटा को कहीं से भी हटा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस Google की सेवा का उपयोग करके अपने Android डिवाइस को ढूंढ सकते हैं। इससे पहले जानें कि इस सेटिंग को कैसे चालू करें…

कैसे ऑन करें गूगल का फाइंड माई डिवाइस सर्विस?

  • सबसे पहले, अपने डिवाइस पर “सेटिंग्स” ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद “सेक्योरिटी और लोक” या “सेक्योरिटी” मेनू में जाएं।
  • यहां, गूगल या सिक्योरिटी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अब फाइंड माई डिवाइस या डिवाइस ऐडमिनिस्ट्रेशन ऑप्शन को ढूंढे और उसे ऑन करें।
  • इसके बाद, आपको अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करने के लिए कहा जाएगा।
  • जब आप साइन इन कर लेते हैं, तो आपको “फाइंड माई डिवाइस” सर्विस को ऑन करने के लिए कुछ परमिशन मांगी जाएगी। इसे एक्सेप्ट करें।

खोया हुआ मोबाइल कैसे ढूंढे? Khoya Hua Mobile Ko Kaise Dhunde

  • वहीं खोया हुआ फोन ढूंढ़ने के लिए आपको अपना ब्राउजर ओपन करना होगा और android.com/find पर जाना होगा।
  • अब, आपको अपने Google अकाउंट में साइन इन करना होगा।
  • अगर आपके पास एक से ज्यादा डिवाइस हैं, तो साइडबार के टॉप पर जाएं और जो फोन आपने खो दिया है उसे सेलेक्ट करें।
  • मैप पर अब आपको  जानकारी मिल जाएगी कि आपका डिवाइस कहां है।
  • यदि किसी कारण से आपका डिवाइस नहीं मिल पाता है, तो आप कम से कम उसका लास्ट लोकेशन तो देख ही सकते हैं।

डिलीट कर सकते हैं सारा डाटा

हालांकि इस फाइंड माई डिवाइस सर्विस का यूज आप वर्क प्रोफाइल पर नहीं कर सकते हैं। साथ ही यहां ये भी बताया जाता है कि ये लोकेशन अनुमानित है जिसका मतलब है कि यह सही हो भी सकता है और नहीं भी। फाइंड माई डिवाइस का यूज करके अपने डिवाइस का पता लगाने के बाद आप क्या-क्या कर सकते हैं? तो बता दें आप इसका इस्तेमाल करके साउंड प्ले कर सकते हैं जिसे सिर्फ आप ही  ऑफ कर सकते हैं। साथ ही आप इससे डिवाइस को सिक्योर या उसका सारा डाटा भी डिलीट कर सकते हैं।

Khoya Mobile Kaise Dhunde

ALSO READ: स्मार्टफोन साइलेंट मोड होने पर भी बॉस के कॉल पर तुरंत बजेगी रिंग, जरूर ट्राई करें गजब की ट्रिक

ALSO READ: बिना केबल के हवा में चार्ज होगा आपका Smartphone, जानिए टेक्नोलॉजी है या ‘जादू’

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *