Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana 2022: कोरोना संक्रमण के कारण हुए अनाथ बच्चों के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का आरंभ किया जा रहा है। इसी प्रकार बिहार सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु बिहार मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से उन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे उद्देश्य, लाभ विशेषताएं, पात्रता एवं आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट करने जा रहे हैं। Bihar Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारे इस लेख को विस्तार पूर्वक पढ़ें।
Bihar Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana 2022
बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा कई स्कीम चलाई जा रही है. इसी में से एक है ‘बाल सहायता योजना’ (Bal Sahayata Yojana) जिसके बारे में सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। इस योजना में अनाथ हुए बच्चों को बाल सहायता योजना के तहत मदद राशि दी जाएगी। हर महीने 1500 की ये मदद राशि 18 वर्ष तक बच्चों को दी जाएगी। जिन बच्चों के माता-पिता में से किसी एक की भी कोरोना से मौत हुई, उन्हें भी इस योजना में कवर किया जाएगा। इसके साथ ही जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा।
बिहार मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना 2022 का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन बच्चों के माता पिता कोरोना वायरस जैसी बीमारी की चपेट में आकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं ,ऐसे बच्चों की देखभाल और रहने के लिए आवास प्रदान कराना है। ताकि अनाथ हुए बच्चे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करें और भरण पोषण के लिए उन्हें किसी भी व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana 2022 के जरिए अनाथ हुए बच्चों को आत्मनिर्भर और जीवन स्तर में सुधार आएगा। और अनाथ हुए बच्चे बड़े होकर अपने हाथ पैरों पर खड़े हो सके इस उद्देश्य से राज्य सरकार आगे आई है।
आगे पढ़ें: बिहार के बेरोजगार युवाओं को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दे रही 5 लाख का ऋण, जानें कैसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना 2022 के लाभ | Benefits & Features Of Bihar Bal Sahayata Yojana 2022
30 मई 2021 को बिहार मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना (Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana 2022) का आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से उन बच्चों को आर्थिक और आवासीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता पिता की मृत्यु या फिर माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो गई है। ऐसे सभी बच्चों को 18 वर्ष की आयु होने तक 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना 2022 पात्रता मानदंड |Required Eligibility For Bihar Bal Sahayata Yojana 2022?
वह व्यक्ति जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:-
- आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है
- उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
- 18 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता नहीं प्रदान की जाएगी।
Bihar Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana 2022 आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- उम्र 18 वर्ष या फिर इससे कम होनी चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- आधार कार्ड।
- माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- मोबाइल नंबर।
बिहार मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना 2022 आवेदन की प्रक्रिया | Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana Bihar Apply
हम, अपने सभी बिहार के नागरिको व पाठको को बताना चाहते है कि, यदि आप भी बिहार बाल सहायता योजना 2022 में आवेदन करना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा क्योंकि अभी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Bihar Mukhyamantri Bal Sahayata Yojana Application Form) को शुरु नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही शुरु किया जायेगा जिसकी पूरी जानकारी हम, आपको प्रदान करेंगे। ऐसे में आप ऑफलाइन ब्लॉक के माध्यम से आवेदन कर सकते है।