बिहार सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि क्षेत्र में कई योजना चला रही है। कम खर्च में फसल की बेहतर पैदावार को लेकर खेत की सिचाई को लेकर उद्यान विभाग द्वारा सामुदायिक नलकूप सिंचाई योजना चलाई जा रही है। जिसका नाम बिहार  शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 (Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana) है। इस योजना के मद्देनजर राज्य के किसानों को अपने खेत में नलकूप यानी ट्यूबवेल लगवाने के लिए सरकार की ओर से ₹35000 तक की सब्सिडी (Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Subsidy) भी दी जा रही है। ऐसे में आप कैसे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और अपने खेत में ट्यूबवेल (Tubewell Subsidy from Bihar Government) लगवा सकते हैं, आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं। सरकार से आर्थिक मदद चाहते हो तो इस लेख को पूरा अवश्‍य पढ़े। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुडी सभी अहम जानकारिया देने वाले है। इस लेख में हम आपको ये भी बतायेगे कि आप इस योजना के लिए आनलाइन कैसे अप्‍लाई कर सकते है।

बिहार  शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना क्या है | Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022

बिहार की नीतीश सरकार द्वारा शुरू की गई। बिहार शताब्दी निजी ट्यूबवेल योजना (Bihar Niji Nalkup Yojana 2022) उन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जो अपने खेतों में निजी ट्यूबवेल लगाते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 के तहत किसानों को भारी भरकम अनुदान राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य खेत के अंतिम छोर तक पहुंचना और किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। आपको बता दें कि बिहार की 80% आबादी कृषि से जुड़ी है। कृषि के लिए सिंचाई एक महत्वपूर्ण कारक है।

बिहार  शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022

किसानों को अपनी जमीन में 70 मीटर गहराई के नलकूप के लिए 328 रुपए प्रति मीटर की दर से 15 हजार रुपये सब्सिडी दी जाती थी। इसे बढ़ा कर करीब 35 हजार रुपये करने की योजना है। वहीं, करीब 100 मीटर तक की गहराई के नलकूप के लिए 597 रुपये प्रति मीटर की दर से अधिकतम 35 हजार रुपये अनुदान दिया जाता था। इसे बढ़ा कर 50 हजार रुपये करने की योजना है। इसका लाभ लेने वाले के पास अपने नाम से कम-से-कम 40 डिसमिल खेती की जमीन होनी चाहिए। सब्सिडी का भुगतान भी ऑनलाइन होगा।

आगे पढ़ें: बिहार में लड़के लड़कियां को शादी करने पर सरकार दे रही है 2.5 लाख रुपए का प्रोत्साहन राशि , बस करना होगा यह काम

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 के लाभ | Bihar Shatabdi Private Tubewell Scheme 2022 Benefits 

  • Bihar Shatabdi Private Tubewell Scheme के अंतर्गत राज्य के वह सभी किसान नागरिक आवेदन कर सकते है जो सूखेग्रस्त से पीड़ित है।
  • किसान नागरिकों को अपना निजी नलकूप स्थापित करने हेतु सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 के माध्यम से सब्सिडी राशि को सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।
  • योजना के अंतर्गत किसानों को नलकूप की गहराई के अनुसार सब्सिडी राशि लेने का लाभ प्राप्त होगा।
  • 15 हजार रूपए से लेकर 35 हजार रूपए की सब्सिडी राशि Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022 के तहत प्राप्त होगी।
  • किसानों को अपनी आय में वृद्धि करने का यह योजना के तहत एक विशेष अवसर मिला है।
  • सब्सिडी के साथ ही किसान व्यक्तियों को योजना के तहत 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • निजी नलकूप की मदद से किसान व्यक्ति अपने खेतो में पानी पहुँचा सकते है।
  • बिहार  शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 से किसान समय समय पर अपने खेतों में पानी की व्यवस्था उपलब्ध कर सकते है ,जिससे वह अपने खेतों में बेहतर उपजाऊ करके अधिक मुनाफा कमा सकते है।
  • Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022 के लिए सभी किसान नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आगे पढ़ें: Bihar Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana 2022 | बिहार राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, ऑनलाइन आवेदन

बिहार शताब्दी निजी नलकूल योजना की पात्रता और शर्तें |Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Subsidy 2022

  • सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना के लिए केवल बिहार राज्य के किसान ही आवेदन कर सकते हैं
  • योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास अपने सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
  • योजना में किसान नागरिकों को उनकी श्रेणी के हिसाब से सेलेक्ट किया जायेगा।
  • आवेदक किसान के पास 40 डेसीमल जमीन होनी जरुरी है तभी वह निजी नलकूप योजना का लाभ उठा सकते है।
  • लघु एवं सीमांत किसानों को इस योजना के तहत पहली पप्रियोरिटी (प्राथमिकता) दी जाएगी।
  • किसान को एक बोरिंग (ड्रिलिंग) और पम्पसेट हेतु सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

आगे पढ़ें: Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2022 | मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में गाड़ी लेने पर सरकार दे रही है 50% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 के लिए जरूरी दस्तावेज़ | Tubewell Subsidy from Bihar Government

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि योग्य भूमि के कागज़ात
  • भू – धरकता प्रमाण पत्र / अदयतन रसीद।
  • प्लांट पर पहले से कोई बोरिंग उपलब्ध नहीं है इसका प्रमाणपत्र।
  • किसी अन्य संस्था से सबंधित नलकूप के लिए वित्तीय सहायता नहीं लेने का घोषणा पत्र / शपथ – पत्र।
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर

आगे पढ़ें: बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें | Bihar Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana 2022

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे | Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Anudan Online

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी है और इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए steps को फॉलो करे और योजना का लाभ उठाये।

  • Bihar Shatabdi Private Tubewell Scheme 2022 Application Form भरने हेतु http://minorirrigation.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन करेंके दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,खेतो से जुड़ी जानकारी , आधार नंबर ,मोबाइल नंबर आदि भरना होगा और फिर अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

आगे पढ़ें: प्रधानमंत्री से ऑनलाइन शिकायत कैसे करें | Pradhan Mantri Se Shikayat Kaise Kare

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना की आवेदन की स्थिति कैसे देखे | Bihar Shatabdi Niji Nalkup Application Form Status Check

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना ऑनलाइन आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए नीचे दिए ये स्टेप्स को फॉलो करें।

  • बिहार शताब्दी निजी नलकूप एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में निजी नलकूप अनुदान के सेक्शन में आवेदन की स्थिति में क्लिक करें।
  • अगले पेज में आवेदन की स्थिति हेतु आवेदन संख्या को दर्ज करें। और सर्च के विकल्प में क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म स्टेटस आपके स्क्रीन पर आप आसानी से देख सकते है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *