आज भी कायम है रेखा की खूबसूरती, जानें राज

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं।

सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती पर उम्र का कोई असर नहीं पड़ रहा।

आज भी रेखा की खूबसूरती के सामने कई यंग एक्ट्रेसेस की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है।

आज हम बताते हैं कि कैसे 65 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी खूबसूरती कैसे बरकरार रखा...

रेखा ढेर सारा पानी पीती हैं। दिन भर में वो कम से कम 10-12 गिलास पानी पीती हैं।

रेखा सोने से पहले अपने चेहरे की क्लिजिंग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग जरुर करती हैं।

वह अपने चेहरे पर एरोमा ऑयल का इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी त्वचा का ऑयल बैलेंस बना कर रखता है।

रेखा तली-भुनी चीजों और ज्यादा पकाए गए खाने से दूर रहती हैं।

दिन में रेखा सिर्फ सब्जियां, दो रोटी और दही लेती हैं।

वह रोज एक्सरसाइज और योगा करती हैं और रात को रोजाना 8 बजे तक डिनर करके सो जाती हैं ताकि वह अच्छी नींद ले सकें।

इसके साथ ही रेखा अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं।

रेखा अपने बालों के लिए घर पर ही दही, अंडा और शहद का पैक बना कर इस्तेमाल करती हैं।