Supermoon 2023

Supermoon 2023 : 2023 में धरतीवासियों को चार सुपरमून देखने को मिलेंगे, जिसमें से पहला जुलाई में आज नजर आएगा। यह इस साल के अन्य फुल मून की तुलना में अधिक चमकीला और बड़ा होगा। धरती से पूर्ण चंद्रमा (फुल मून), जिसे भारत में पूर्णिमा भी कहा जाता है, का नजारा सोमवार 3 जुलाई को नजर आएगा। साफ मौसम में इसे बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के भी देखा जा सकता है। यह फुल मून (Supermoon 2023) धरती से करीब 3,61,934 किमी दूर देगा। आध्यात्मिक महत्व की बात करें तो भारत में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोग इस दिन को ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में मना रहे हैं।

Supermoon 2023

जुलाई में नजर आने वाले फुल मून (Supermoon 2023) को ‘बक मून’ (Buck Moon) या ‘थंडर मून’ (Thunder Moon) भी कहा जाता है। जुलाई में आमतौर पर नर हिरणों के नए सींग निकल आते हैं इसलिए इसे बक मून कहते हैं। अलग-अलग जगहों पर अपनी परंपराओं के अनुसार स्थानीय लोग इसे अलग नामों से जानते हैं। अमेरिका में कुछ जगहों पर गर्मियों में नजर आने की वजह से इसे ‘हॉट मून’ भी कहते हैं।

अगस्त में दिखेंगे दो सुपरमून

ज्यादातर हर साल 12 फुल मून नजर आते हैं लेकिन इस बार धरतीवासियों को 13 बार पूर्ण चंद्रमा देखने को मिल रहा है। अगस्त में दो बार सुपरमून का नजारा दिखाई देगा। इस दौरान ‘ब्लू मून’ भी नजर आएगा जो इस साल पृथ्वी का सबसे निकटतम चंद्रमा होगा। 2023 का चौथा और आखिरी सुपरमून 29 सितंबर को दिखाई देगा। जब आसमान में चंद्रमा आम दिनों की तुलना में थोड़ा बड़ा दिखाई देता है तो इसे ‘सुपरमून’ कहते हैं।

कब और कैसे देखें सुपरमून?

  • सुपरमून को देखने का सबसे अच्छा समय इसके निकलने या डूबने का होता है। इस समय यह आसमान में सबसे बड़ा दिखाई देता है। अगर आसमान में बादल नहीं हैं, जो अक्सर जुलाई में होते हैं, तो सुपरमून को बिना किसी उपकण के भी देखा जा सकता है। अन्यथा बेहतर नजारे के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया जा सकता है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका है।

और पढ़ें-

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *