Masoor Dal Face Pack| धूप,धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव के कारण स्किन पर कई तरह की परेशानी होती हैं। ऐसे में पिंपल का होना काफी कॉमन है। अब पिंपल से तो छुटकारा मिल जाता है लेकिन इसके दाग स्किन पर रह जाते हैं, जो स्किन भद्दी दिखने लगती हैं। कई महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट की मदद भी लेती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर बने मसूर दाल फेस पैक (Masoor Dal for Skin) लगाकर अपने स्किन के दाग धब्बे से छुटकारा (Masoor Dal Face Pack Benefits) पा सकती हैं। यहां जानिए इस फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में-

Masoor dal face pack

कैसे बनाएं मसूर की दाल का पाउडर 

वैसे तो बाजार में आपको ये पाउडर आसानी से मिल जाएगा। लेकिन आप इसे घर पर बना सकते हैं और स्टोर भी कर सकते हैं। इसके लिए दाल को कुछ देर के लिए धूप में सुखाएं। ऐसा करने में अगर मॉइश्चर या कीड़ें होंगे तो इससे छुटकारा मिल सकता है। फिर इसे ब्लेंडर में अच्छे से ब्लेंड करें। इसे कांच के कंटेनर में आप महीनों तक स्टोर कर सकते हैं।

आगे पढ़ें: गर्दन का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय, 1 दिन में दिखने लगेंगे इसके असर

मसूर की दाल का फेस पैक कैसे बनाएं (How to Make Masoor Dal Face Pack)

  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय है, तो सिर्फ मसूर दाल पाउडर लगाने से बचें। आप मसूर दाल पाउडर के साथ दूध, मलाई और हल्दी मिला सकते हैं।
  • अगर ऑयली स्किन है, तो आपको मसूर दाल पाउडर के साथ शहद, गुलाब जल मिलाकर लगाना चाहिए। इसके अलावा नॉर्मल और कॉम्बिनेशन स्किन पर भी मसूर दाल पाउडर को शहद के साथ ही लगाया जाना चाहिए।
  • इसके लिए आप रात को मसूर दाल को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें अपनी स्किन टाइप के अनुसार अन्य सामग्री मिलाएं।

आगे पढ़ें: पैरों से टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय | How To Remove Sun Tan From Feet In Hindi

मसूर दाल फेस पैक के फायदे (Masoor Dal Face Pack Benefits)

  • मसूर दाल फेस पैक यूज करने से चेहरे के दाग धब्बे खत्म होते हैं। चेहरे की रंगत में सुधार (Masoor Dal for Skin Whitening) होता है।
  • चेहरे में निखार लाने, चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मसूर की दाल (Masoor Dal for Glowing Skin) फायदेमंद होती है।
  • चेहरे की झाइयों को हटाने के लिए मसूर दाल फेस पैक (Masoor Dal Face Pack) का उपयोग किया जा सकता है।
  • चेहरे पर से मुहांसों के दाग-धब्बे हटाने में भी मसूर दाल फेस पैक (Masoor Dal for Pigmentation) असरदार होता है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *