Left Handers Day: दुनिया में ज़्यादातर लोग अपने दाएं हाथ का उपयोग करते हैं, यानी उनका दांया हाथ बाएं हाथ की तुलना ज़्यादा मज़बूत होता है। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जिनके साथ उलटा है। वे अहम तौर पर अपना बांया हाथ यूज़ करते हैं। हालांकि, ऐसे लोग काफी कम हैं, इसलिए हर साल दुनियाभर में 13 अगस्त के दिन इंटरनैशनल लेफ्ट हैंडर्स डे (International Left Handers Day) मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत साल 1976 में डीन आर कैम्पबेल द्वारा की गई थी।

Left Handers Day

इस दिन लेफ्टी होने की खासियतों को सेलिब्रेट किया जाता है। बाएं हाथ से काम करने के फायदों और नुकसानों की बारे में बात की जाती है, और लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाता है। खासतौर पर भारत जैसे देश में जहां बाएं हाथ के इस्तेमाल को आज भी कई जगहों पर ग़लत माना जाता है।

कुछ मशहूर लेफ्टी लोग (Left Handers Day)

Left Handers Day

बराक ओबामा, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्‍चन, इसाक न्‍यूटन, रोनाल्‍ड रीगन, बिल क्लिंटन, इन सबमें अगर एक कॉमन बात आपसे पूछी जाए तो आप शायद सोच में पड़ जाएंगे। होना भी चाहिए क्‍योंकि सब अलग-अलग फील्‍ड के मास्‍टर हैं। आप सोचेंगे इनमें वो कौन सी बात हो सकती है जो कॉमन हो। चलिए आपको बताते हैं, ये सभी बाएं हाथ से लिखते हैं और अपने सारे काम बाएं हाथ से करते हैं। आज हम इस बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्‍योंकि आज इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे है। आपको बता दें कि अमेरिका के 5 पूर्व राष्‍ट्रपति लेफ्ट हैंडर थे।

लेफ्ट हैंडर्स की कुछ खास बातें (International Left Handers Day)

  • लेफ्ट हैंडर्स भले ही बाएं हाथ से कोई डिजाइन बनाएं लेकिन उसका रुख हमेशा दायीं ओर होता है।
  • कई रिसर्च के मुताबिक लेफ्ट हैंडर्स में अल्‍सर और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों के होने का खतरा बहुत कम होता है।
  • लेफ्टीज किसी भी तरह के स्‍ट्रोक्‍स से जल्‍दी उबर जाते हैं।
  • जुड़वा बच्‍चों में से एक बच्‍चे के लेफ्ट हैंडर होने की संभावना सबसे ज्‍यादा होती है।
  • लेफ्ट हैंडर्स में हकलाने और डिस्‍लेक्सिया की बीमारी की दर सबसे ज्‍यादा होती है।
  • पानी के अंदर किसी भी चीज को पहचानने की क्षमता लेफ्ट हैंडर्स में सबसे तेज होती है।
  • लेफ्ट हैंडर्स टेनिस, बेसबॉल, स्विमिंग और फेंसिंग जैसे खेलों में उस्‍ताद होते हैं।
  • दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में लेफ्ट हैंडर्स जल्‍दी परिपक्‍व हो जाते हैं।
  • अमेरिका के अपोलो मिशन पर जाने वाले हर चार अतंरिक्ष यात्रियों में से एक लेफ्ट हैंडर था।
  • लेफ्ट हैंडर्स काफी तेज दिमाग वाले होते हैं और उनकी कल्‍पना शक्ति बाकी लोगों से कहीं ज्‍यादा तेज होती है।

दुनिया में इतने प्रतिशत लोग लेफ्टी

Left Handers Day

एक अध्ययन के मुताबिक, पूरी दुनिया में 7 से 10 प्रतिशत लोग ही लेफ्टी यानी बाएं हाथ से काम करने वाले होते हैं। वहीं, इन लोगों को कई बार कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जैसे- उदाहरण के लिए ज्यादातर मशीने दाएं हाथ से काम करने वालों के लिए बनाई गई है। ऐसे में इन लोगों को कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है।

कुछ ही लोग लेफ्टी क्यों होते हैं?

भ्रूण विकास – कुछ शोधकर्ताओं का मानना ​​​​है कि जेनेटिक की तुलना में इसके पीछे पर्यावरणीय प्रभाव का ज़्यादा असर पड़ता है। उनका कहना है कि गर्भ में पर्यावरणीय कारक (हार्मोन के संपर्क सहित) प्रभावित कर सकते हैं कि बच्चे का दायां या बायां हाथ ज़्यादा स्ट्रॉन्ग होगा।

आगे पढ़ें: Bigg Boss OTT: बिग बॉस के घर में खाने को लेकर आपस में भिड़ीं शमिता शेट्टी और अक्षरा, पवन सिंह से रिश्ते को लेकर कहीं ये बात

कई रिसर्चर्स में ये बात साबित हो चुकी है कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान और अपना काम करीने से करने के आदी होते हैं। साल 2015 में न्‍यूरोसाइंस एंड बिहेवियरल रिव्‍यूज की तरफ से हुई स्‍टडीज में 5 बिंदुओं पर लेफ्ट हैंडर्स को परखा गया था। 16,000 लोगों पर हुई इस स्‍टडी में आईक्‍यू में तो अंतर था ही साथ ही साथ लेफ्ट हैंडर्स की बौद्धिक क्षमता कहीं ज्‍यादा देखी गई थी।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *