Colour Of Urine Indicate Your HealthColour Of Urine Indicate Your Health

Colour Of Urine Indicate Your Health: पेशाब के रंग से आपके स्वास्थ्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह एक अजीब तरीका लग सकता है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्वास्थ्य की जांच करने का एक मान्य तरीका है। पेशाब के रंग, गंध और इसके अंतराल पर आपके अनुभव के आधार पर आप आसानी से जान सकते हैं कि आप स्वस्थ हैं या किसी बीमारी से पीड़ित हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पेशाब का रंग सामान्य रहता है, जबकि कम पानी पीने से इसके रंग में बदलाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि पेशाब के रंग (Urine Colour Can Indicate Your Health Problem) से कौन सी बीमारी का संकेत हो सकता है।

कैसा होना चाहिए पेशाब का रंग – Colour Of Urine Indicate Your Health

जितनी बार आप पेशाब करने जाते हैं, उसके रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। पेशाब करते समय कई बातों को ध्यान में रखें, जैसे कि पेशाब की मात्रा कितनी है और कितनी बार आप पेशाब करने जाते हैं और खासकर रंगों पर ध्यान देना चाहिए। पेशाब का रंग पानी की तरह साफ या हल्का पीला होता है। क्योंकि पेशाब में यूरोक्रोम नामक केमिकल की वजह से होता है, जो शरीर के अंदर लगातार बन रहा होता है। चलिए जानें पेशाब के विभिन्न रंगों के बारे में जानकारी।

यहां जानिए पेशाब का बदलता रंग आपकी सेहत के बारे में क्या कहता है – Urine Colour Indicates Health Issue

हल्का पीला (Light Yellow)

हल्का पीला रंग आपको ये संकेत देता है कि आप एक दिन में पी रहे पानी की मात्रा आपके शरीर के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए आपको अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, किडनी की बीमारी या डायबिटीज के कारण भी यूरिन का रंग हल्का पीला हो सकता है।

गाढ़ा पीला (Dark Yellow)

यदि पेशाब का रंग गाढ़ा पीला है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है। इसलिए, आपको दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए या लिक्विड ड्रिंक्स लेना चाहिए (जैसे कि दूध, नींबू पानी और नारियल पानी)। जब शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, तो यूरिन का कलर अपने आप साफ हो जाता है।

बादल जैसा या धुंधला रंग (Dull Colour)

यदि यूरिन का रंग धुंधला हो रहा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपको किसी गंभीर संक्रमण की समस्या हो सकती है। ये ब्लेडर संक्रमण भी हो सकता है या फिर किसी अन्य गंभीर बीमारी की वजह से भी हो सकता है। इसलिए, इस स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लाल रंग (Red Colour)

यदि पेशाब का रंग लाल दिख रहा है, तो इसके पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। चुकंदर या चुकंदर का जूस खाने से यूरिन का रंग लाल हो जाता है, यह सबसे पहला कारण हो सकता है। दूसरा कारण दवाओं का सेवन करने से भी हो सकता है, लेकिन यदि ये दोनों कारण नहीं हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से किडनी की बीमारी, संक्रमण या कैंसर जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

पेशाब का रंग शरीर के बारे में क्या बताता है? जानें इस Video में-

Colour Of Urine Indicate Your Health

ब्राउन रंग (Brown Colour)

यूरिन लिवर या गालब्लेडर में इंफेक्शन के कारण ब्राउन कलर का यूरिन उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा, पित्त की नली में ब्लॉकेज या घाव के कारण भी ऐसा हो सकता है। ब्लेडर इंफेक्शन भी इसकी वजह हो सकती है।

मटमैला रंग (Beige Colour)

जब आपको डायबिटीज होता है, तो आपके यूरिन का कलर हल्का भूरा हो जाता है। जब आपके खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है, तो यही शुगर यूरिन के रास्ते में आने लगता है।

ब्लू रंग (Blue Colour)

अगर आपने मेडिसिन या रंग बिरंगी डाइट नहीं खाई है और इसके बाद भी यूरिन का कलर ब्लू आ रहा है, तो ये हाइपरकैल्सीमिया (खून में बहुत ज्यादा कैल्शियम होना) हो सकता है। ज्यादातर यह बीमारी बच्चों में होती है।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। BIHARKHABRE की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

ALSO READ: सुबह नींद से उठते ही मुंह से आती है बदबू, तो झट से इन घरेलू उपाय से करें दूर

ALSO READ: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने और वजन को तेजी से घटाने में बेहद फायदेमंद है रागी सूप, जानें रेसिपी समेत बेनिफिट्स

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *