Bihar Teacher Recruitment 2021 In Hindi:  बिहार के प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूलों तक में 45500 से शिक्षकों और 5300 प्रधानाध्याकों की भर्ती (Recruitment of teachers and principals) होने वाली है। खास बात ये है ये भर्ती नियोजित शिक्षकों के जरिए होगी। यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग करेगा। 1994 के बाद पहली बार होगा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति लोग सेवा आयोग के माध्यम से होगी। बिहार में नियोजित शिक्षकों की बंपर भर्ती (Bumper recruitment of teachers employed in Bihar) की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Education Minister Vijay Kumar Choudhary) ने दी है। उन्होंने कहा कि 2006 से लेकर अब तक जो बहाली नियोजन इकाइयों के माध्यम से हुई हैं उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा है।

Bihar Teacher Recruitment 2021 In Hindi

शिक्षा के साथ शिक्षकों की गुणवत्ता पर खड़े हो रहे सवाल के कारण विभाग ने इस बार बहाली बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए कराने का फैसला किया है। हालांकि 50 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की बहाली कब होगी, अभी इसकी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। हालांकि, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की बहाली को लेकर नियम जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया है कि इसके लिए अलग से एक कैडर बनाया जाएगा।

आगे पढ़ें: बिहार में 4353 राजस्व कर्मचारियों, 1768 अंचल अमीन व 3883 डाटा ऑपरेटर की जल्द बंपर बहाली

बिहार शिक्षक भर्ती 2021| Bihar Teacher Recruitment 2021 In Hindi 

शिक्षक पद के लिए जारी नियम | Rules issued for the post of teacher

  • आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन (Bihar Teacher Recruitment 2021) होनी चाहिए। ग्रैजुएशन में उसके कम से कम 50 पर्सेंट अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग एससी-एसटी, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदकों को न्यूनतम निर्धारित अंक में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।
  • आवेदक के पास डीएलएड, बीटी बीएड, बीएएड बीएलएड की डिग्री भी अनिवार्य है। इसके साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2012 या उसके बाद पास करना भी जरूरी है।
  • पंचायत प्रारंभिक शिक्षक, नगर प्रारंभिक शिक्षक के रूप में कार्य करने का लगातार 8 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।

आगे पढ़ें: समस्तीपुर के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 967 पदों पर बंपर बहाली, जल्द करें आवेदन

बिहार शिक्षक भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया | Bihar Teacher Recruitment 2021 In Hindi Selection Process

Bihar Teacher Recruitment 2021 In Hindi

अध्यापकों की भर्ती लिखित परीक्षा (Bihar Teacher Recruitment 2021) के जरिए होगी। ये परीक्षा 150 अंकों की होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ और वैकल्पिक दोनो तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एक एक अंक के होंगे. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

आगे पढ़ें: Bihar Government Scheme for Girls: बेट‍ियों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार अविवाहित लड़कियों के बैंक खाते में जल्द भेजेंगे 50 हजार रुपए

प्रिंसिपल भर्ती के नियम | Principal Recruitment Rules

बिहार विद्यालय समिति, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर ही प्रिंसिपल बन सकेगें। नियम के अनुसार, संबंधित स्कूलों में 12वीं तक की पढ़ाई होनी जरूरी है।

बिहार शिक्षक भर्ती 2021 योग्यता | Bihar Teacher Recruitment 2021 Qualification

  • आवेदक का मान्यता प्राप्त विवि से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (Bihar Teacher Recruitment 2021) होना जरूरी है। वहीं एससी-एसटी, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक को न्यूनतम निर्धारित अंक में पांच फीसदी की छूट मिलेगी।
  • इसके साथ ही आवेदक के पास बीएड बीएएड की डिग्री भी होनी चाहिए। साथ ही माध्यमिक शिक्षक के पद पर लगातार 10 साल कार्य करने का वर्क एक्सपीरियंस (Bihar Teacher Recruitment 2021) जरूरी है। यदि उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्य किया है तो आठ साल का अनुभव जरूरी है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम 47 वर्ष तय की गई है।

आगे पढ़ें: बिहार के आयुष 12 लाख का पैकेज छोड़ मुफ्त में दे रहे ऑनलाइन संस्कृत का ज्ञान, दस लाख से अधिक बच्चे इनसे जुड़े

बिहार शिक्षक भर्ती 2021 ऐसे होगा चयन

प्रधानाध्यापकों की भर्तीके लिए भी 150 अंकों का पेपर आयोजित होगा। इसमें भी वस्तुनिष्ठ और वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। सारे सवाल एक नंबर के होंगे और गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा का समय दो घंटे तय किया गया है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *