UPSC 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी (UPSC 2020 Results Declared) कर दिया है। इसमें बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने टॉप किया है। वहीं 7वां रैंक जमुई के प्रवीण कुमार को मिला है। शुभम ने वैकल्पिक विषय के रूप में एंथ्रोपोलॉजी के साथ परीक्षा पास की है। वह IIT बॉम्बे से बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) हैं।

UPSC 2020 Results Declared

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2020 में टाॅपर बनने पर बिहार के कटिहार निवासी शुभम कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इनकी सफलता ने एक बार फिर से बिहार का गौरव बढ़ाया है। शुभम लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं। कटिहार के शुभम को IAS टॉपर होने पर बिहार के उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी बधाई दी है।

आगे पढ़ें: जैविक खेती की पूरी जानकारी | Organic farming information in hindi

अपनी इस सफलता पर शुभम ने  बातचीत में कहा- मैं बहुत खुश हूं। मैं परिवार के सदस्यों मम्मी, पापा, चाचा चाची, दीदी का शुक्रगुजार हूं। परिवार वालों ने पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी।’

UPSC 2020 Results Declared

वहीं, बेटे की इस सफलता पर मां पूनम सिंह ने कहा- ‘शुभम पुणे में ट्रेनिंग में हैं। मैं बहुत खुश हूं। मुझे बहुत अच्छा लगा। सभी बच्चे शुभम की तरह तैयारी करें। वन से लेकर 10 तक टॉपर रहा। अभी भी टॉपर है। बचपन से पूछती थी कि तुम क्या बनोगे तो वह कहता था मैं IAS बनूंगा। मैं उसको कहती थी तुम अच्छा तो पढ़ोगे तो मैं तुम्हें पढ़ाती रहूंगी। वह मुझे हौसला देता रहा।’

बेटे ने पूरा किया पिता का सपना 

शुभम ने कहा कि अपने गांव को देखकर मुझे आइएएस बनने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की तैयारी कहीं पर भी रहकर की जा सकती है। मेरी सफलता में परिवार का बड़ा सहयोग है। वहीं शुभम की मां ने कहा कि बेटे ने आज देश में नाम रोशन कर दिया है। शुभम बचपन से ही टॉपर है। शुभम की मां ने कहा कि उसके पिता आइएएस बनना चाहते थे, वो नहीं बन सके तो बेटे ने सपना पूरा कर दिया।

आगे पढ़ें: बगहा में दो बेटियों के सामने मां को साधु ने कुल्हाडी से काट डाला, जांच में जुटी पुलिस

शुभम उत्तर बिहार के कुम्हरी निवासी है। ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर देवानंद सिंह व पूनम सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक से लेकर 10वीं तक की शिक्षा विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल से हुई। 12वीं की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय बोकारो से हुई। उसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिग किया और फिर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। दूसरे प्रयास में 2019 में 209वां रैंक हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने इस साल फिर एग्जाम दिया और टॉप किया है।

पिता देवानंद सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अंकिता कुमार न्यूक्लियर साइंटिस्ट हैं। वह अभी आरआर कैट में पोस्टेड हैं। संयुक्त परिवार है। देवानंद सिंह के छोटे भाई डॉ. मणि कुमार सिंह पूर्णिमा में एक्वाप्रेशर के डॉक्टर हैं।

UPSC 2020 Results Declared  शुभम को सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

शुभम की इस सफलता के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेश का तांता लग गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2020 में टॉपर बनने पर शुभम कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। वहीं, डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बधाई दी।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *