Sayani Gupta Controversial Statement On Indian Men: हाल ही में, बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने एक विवादित बयान दिया है जिसके कारण वह चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस ने बिना घबराहट के सोशल मीडिया पर भारतीय पुरुषों के खिलाफ गंभीर टिप्पणी की है। इसलिए अब वह चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए एक पोस्ट की है जिसे देखकर कुछ लोग उन पर भड़क सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने तो बस अपना एक्सपीरियंस ही शेयर किया है जो कुछ खास अच्छा नहीं रहा।

Sayani Gupta Controversial Statement On Indian Men

सयानी ने आदमियों को बताया सबसे खराब

उनके पोस्ट से ऐसा लगता है कि उन्हें भारतीय आदमियों से घृणा है, खासकर फ्लाइट पर मौजूद मर्दों से। लेकिन उनके साथ फ्लाइट में क्या हुआ, उसके बाद सयानी गुप्ता ने सभी को एक ही नज़र से देखा है। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया है। अब देखते हैं कि सयानी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा है।

एक्ट्रेस का पोस्ट

सयानी गुप्ता ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए अपने नोट में लिखा, ‘फ्लाइट्स में भारतीय पुरुष सबसे घटिया होते हैं! तेज आवाज़ वाले फोन, फटकना, खांसना, बिना ढके छींकना, जगह का अहसास नहीं, असभ्य! ओह, एक आदमी ने अपने बैग से मेरे चेहरे को लगभग कुचल ही दिया था और उसे इसका एहसास भी नहीं हुआ, जबकि बाकी सभी लोग हांफने लगे! हां, आप में से कई लोग इसे पढ़ रहे हैं और आप भी उन्हीं में से एक हैं! धन्यवाद!’

यूजर ने दिया जबाव

सयानी की इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया, जबकि दूसरे लोग उनके विचारों से असहमत थे। यह देखकर एक यूजर ने कहा, “अगर हम कहे की सभी लड़कियां एक जैसी होती हैं तो, ये काफी बुरा है।” और एक यूजर ने लिखा, “शिष्टाचार की कमी के मामले में औरते भी कम नहीं हैं। एक यूजर ने कहा कि मुझे भी फ्लाइट पर बदमाश महिलाओं से निपटना पड़ता है। एक और यूजर ने लिखा, “अगर आपको लगता है कि भारत में असभ्य लोग हैं तो ये गलत है, असभ्य लोग हर जगह हैं।”

इन फिल्मों से मिली पहचान

उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फिलहाल, हर कोई एक्ट्रेस का पोस्ट पढ़ रहा है। आपको बता दें कि सयानी गुप्ता ने कई फिल्मों में काम किया है, जैसे “पार्च्ड” (Parched), “बार बार देखो” (Baar Baar Dekho), “जॉली एलएलबी 2” (Jolly LLB 2), “जब हैरी मेट सेजल” (Jab Harry Met Sejal) और “आर्टिकल 15” (Article 15)। हालांकि, एक्ट्रेस जको असल फेम उनकी सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ (Four More Shots Please!) से मिला है।

ALSO READ : इस दशहरा में एक्ट्रेसेस पूजा हेगड़े ने खरीदी 4 करोड़ की शानदार कार!

ALSO READ : Big Boss OTT 2 Winner एल्विश यादव को जान से मारने की मिली धमकी, बदमाश ने 1 करोड़ की मांगी रंगदारी

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *