RD highest interest rate 2021: जमा पैसों पर अधिक से अधिक ब्याज कौन नहीं चाहता है। बहुत से लोग इसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम लाएं हैं, जहां पर आपको एफडी से भी अधिक रिटर्न मिलेगा। यहां निवेश कर के आप 7.5% फीसदी तक का रिटर्न पा सकते हैं। हालांकि, यहां एक बात ध्यान रखने की है कि यह रिटर्न स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से दिया जा रहा है।

RD highest interest rate 2021

ज्यादातर स्माॅल फाइनेंस बैंक 6 महीने से 10 साल तक की RD पर यह रिटर्न दे रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें निवेश सिर्फ 100 रुपये से शुरू किया जा सकता है। RD और FD लगभग एक तरह का ही इनवेस्टमेंट है। RD में निवेशक हर महीने पैसा जमा करता है। यह एक तरह से FD का सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) है। लेकिन ब्याज की दरों को लेकर ध्यान रखना चाहिए कि जितने अधिक समय के लिए निवेश होगा रिटर्न उतना ही बेहतर मिलेगा।

RD highest interest rate 2021

इंडिया पोस्ट समेत देश के सभी बैंक रेकरिंग डिपॉजिट की सुविधा देते हैं। इनके इंट्रेस्ट रेट की बात करें तो India Post, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक 5.4 फीसदी से 5.8 फीसदी के बीच इंट्रेस्ट रेट ऑफर करते हैं। वहीं स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.25 फीसदी से 7.50 फीसदी तक इंट्रेस्ट रेट ऑफर करता है।

RD highest interest rate 2021

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 6 महीने से लेकर 10 साल तक का RD स्कीम पेश करता है. तमाम अवधियों में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आरडी पर अपने ग्राहकों को 6.5 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक का रिटर्न दे रहा है. वहीं सीनियर सिटिजन को 7 फीसदी से लेकर 8.5 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है. यहां आपको मिनिमम 100 रुपये निवेश करना होगा.

6 महीने तक – 6.50%

9 महीने – 6.50%

12 महीने – 7.25%

15 महीने – 7.25%

18 महीने – 7.25%

21 महीने – 7.25%

21 महीने से ऊपर 24 महीने से कम 7.25%

24 महीने से 36 महीने 8.00%

RD highest interest rate 2021 जन स्मॉल फाइनेंस बैंक  (Jana Small Finance Bank )

यहां पर भी आपको 6 महीने से लेकर 10 साल तक की आरडी करवाने का विकल्प मिलेगा। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 4 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है। वहीं सीनियर सिटिजन को 50 बेसिस प्वाइंस यानी 0.5 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है और वह 4.5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का ब्याज कमा सकते हैं। ये ब्याज दरें 11 अप्रैल 2021 से प्रभावी हो चुकी हैं।

1 महीना – 6 महीने – 4%

6 महीने – 12 महीने – 6%

12 महीने – 36 महीने – 7%

36 महीने – 60 महीने – 7.25%

60 महीने – 120 महीने – 6.50%

आगे पढ़ें: बिहार में महिला और युवाओं को सरकार दे रही बिना ब्‍याज 10 लाख का लोन, लौटाना होगा केवल पांच लाख, जल्द करें आवेदन

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance Bank )

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 महीने से लेकर 10 महीने तक की आरडी का विकल्प दिया जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को आरडी पर 4.25 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। दो साल की आरडी पर नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.5 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। रेकरिंग डिपॉजिट की ये नई दरें 19 अप्रैल 2021 से लागू हो चुकी हैं।

3 महीने 4.25%

6 महीने 4.50%

9 महीने 5.50%

1 वर्ष 5.50%

2 वर्ष 7.50%

3 वर्ष 7.00%

4 वर्ष 7.00%

आगे पढ़ें: घर बैठे बीमा का लाभ उठाएं, अब घर-घर जाकर डाकिया करेंगे टू-व्हीलर और फोर व्हीलर का इंश्योरेंस, ये सुविधा 293 शाखाओं पर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

अगर आप सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में आरडी करवाते हैं तो आपको अलग-अलग अवधि के लिए 5.5 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आप सीनियर सिटिजन हैं तो आपको 6 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का ब्याज दिया जाएगा। बैंक की तरफ से सबसे अधिक ब्याज दर 5 साल की आरडी पर दिया जा रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के ये आरडी रेट्स 15 फरवरी 2021 से प्रभावी हो चुके हैं।

6 महीने 5.50%

9 महीने 6.00%

12 महीने 6.75%

30 महीने 7.00%

33 महीने 7.00%

36 महीने 7.00%

3 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष से कम 7.10%

5 वर्ष 7.25%

5 वर्ष से 10 वर्ष तक 6.50%

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *