Oukitel WP33 Pro

Oukitel WP33 Pro: मार्केट में एक शक्तिशाली स्मार्टफोन की प्रवेश हुई है, जो एक बार चार्ज होने के बाद 7 दिनों तक बैटरी बैकअप रहता है। इसके अलावा, इस फोन में 24 जीबी तक रैम होती है जो इसे और भी शक्तिशाली बनाती है। यह फोन Oukitel द्वारा पेश किया गया WP33 Pro है, जो एक रग्ड फोन है। चलिए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oukitel WP33 Pro

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Oukitel WP33 Pro ने 6.6-इंच डिस्प्ले के साथ धमाल मचा रहा है। जिसमें यह दावा किया गया है कि यह गोरिल्ला ग्लास से सुरक्षित है। इस डिस्प्ले की रेज़ोल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। WP33 प्रो अपने मजबूत डिज़ाइन के कारण धूल और पानी की बूंदों से सुरक्षित है। इस फ़ोन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बैटरी है। कंपनी ने इस फ़ोन में 22,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। जिसके साथ दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 1 हफ्ते तक चल सकती है।

इस फोन को 33W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसकी बड़ी बैटरी के कारण, यह पावर बैंक के रूप में कार्य कर सकता है, जो 18W तक आउटपुट दे सकता है। Oukitel WP33 Pro मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 8 जीबी तक के फिजिकल रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ ही इसमें 16 जीबी तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। यानी इस फोन में रैम की क्षमता को बढ़ाकर 24 जीबी की जा सकती है। फोन में 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

WP33 Pro में 64MP का मेन कैमरा और 20MP का नाइट विजन कैमरा है। इस स्मार्टफोन की एक और महत्वपूर्ण विशेषता है कि इसके स्पीकर का अधिकतम वॉल्यूम 136 dB है और पावर 5W है, जो संगीत के शौकीन लोगों को एक बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। Oukitel रग्ड स्मार्टफोन 27.2mm मोटा है और इसका वजन 577.5 ग्राम है।

Oukitel WP33 Pro की कीमत 

Oukitel ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे 8 जनवरी, 2024 को WP33 Pro को $240 में लॉन्च करेंगे। यह फ़ोन कंपनी के द्वारा सीधे उपलब्ध होगा और यह संभावना है कि इसे अमेज़न पर भी खरीदा जा सकेगा।

ALSO READ: तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं Louis Vuitton के Earbuds की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान, जानिए खासियत

ALSO READ: ये Fire Boltt Smart Watches ट्रेंड में हैं टॉप पर, कालिंग, फिटनेस ट्रैकिंग के लिए भी हैं बेस्ट

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *