Manish Kashyap IncomeManish Kashyap Income

Manish Kashyap Income: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप कुछ समय पहले ही जेल से बाहर निकल गए हैं। Manish Kashyap पर आरोप लगाया गया था कि वह अपने चैनल पर फर्जी वीडियो पोस्ट करता था।

इस वीडियो में कहा गया था कि बिहारियों को तमिलनाडु में  भेदभाव हुआ है। इस मामले में कैद हुए मनीष कश्यप महीनों बाद रिहा हो गए हैं। वे बेउर जेल, पटना में बंद थे। जेल से बाहर आने पर मनीष कश्यप ने कहा कि उन्हें फसाया गया था।

समर्थकों ने किया स्वागत

मनीष कश्यप (Manish Kashyap Income) की रिहाई से पहले ही उनके समर्थक फूल मालाओं के साथ जेल के बाहर खड़े थे। उन्होंने मनीष का फूल माला के साथ स्वागत किया। आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि मनीष कश्यप यूट्यूब से कितना पैसा कमाते हैं। तो चलिए जानते हैं मनीष कश्यप के मंथली इनकम के बारे में।

मनीष कश्यप कौन हैं?

पश्चिमी चंपारण जिले के एक छोटे से गांव डूमरी महनवा में जन्मे मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उसके पिता उदित कुमार तिवारी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। गांव में ही पढ़ाई-लिखाई करने के बाद मनीष आगे की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र चला गया। साल 2016 में उसने महाराष्ट्र के पुणे के सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई खत्म करने के बाद नौकरी करने के बजाए मनीष वापस अपने गांव लौट गया।

Manish Kashyap Income

कैसे शुरू हुई वीडियो बनाने की कहानी

मनीष ने अपनी नौकरी छोड़कर अपने गांव वापस आने का फैसला किया और फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से आस-पास की खबरों को बताना शुरू किया। उन्होंने सरकार की गलतियों और भ्रष्टाचार से जुड़े वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मनीष कश्यप ने अपने नाम से यूट्यूब चैनल बनाया। 2019 में, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में लगी हुई किंग एडवर्ड-7 की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। मनीष भी उन लोगों में शामिल था जिन्होंने प्रतिमा को तोड़ा था, और इसके बाद से ही उनकी चर्चा बढ़ने लगी। उनके चैनल पर 63 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 1.16 लाख लोग मनीष कश्यप को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर उनके 4 करोड़ से ऊपर फॉलोअर हैं। ये फॉलोअर्स असकी सबसे बड़ी जमापूंजी है।

Manish Kashyap Income

यूट्यूब से कितना पैसा कमाते हैं मनीष कश्यप Manish Kashyap Income

मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को जब गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस ने उनका अकाउंट सीज कर लिया था। मनीष कश्यप (Manish Kashyap Income) के अकाउंट में पुलिस को 43 लाख रूपए मिले। पूछताछ के दौरान मनीष कश्यप ने बताया था कि अपने यूट्यूब चैनल और विज्ञापन से 10 से 19 लाख रुपए तक कमाते हैं। मनीष की कुल संपत्ति 63 लाख रूपए है।

ALSO READ: क्रिकेट ही नहीं, कमाई के भी ‘किंग’ है कोहली, जानें- कितना कमाते हैं कोहली….

ALSO READ: इस बॉलीवुड हीरोइन को दिल दे बैठे Khan Sir, ऐसे लीक हुई ये जानकारी….

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *