Shoaib Malik Got Married: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शोएब की पत्नी सना जावेद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस है। मीडिया ने हाल ही में सानिया मिर्जा से अलग होने की खबर दी थी, लेकिन शोएब मलिक ने इस बीच शादी करके सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

सना और शोएब की डेटिंग की उड़ी थी अफवाहें
मीडिया में चर्चा हुई कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सना को पिछले साल उनके जन्मदिन पर शोएब मलिक ने भी शुभकामना दी। सना को बर्थडे विश करते हुए शोएब मलिक ने “हैप्पी बर्थडे बडी” लिखा, जिसके बाद प्रशंसकों को लगता था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने रिश्ते को लेकर शोएब और सना ने कभी खुलकर नहीं बोला।

शोएब मलिक की ये तीसरी शादी
ये शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी है। 2002 में शोएब ने पहली बार आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। इसके बाद वे अलग हो गए। फिर 2010 में भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शोएब मलिक ने दूसरी शादी की। फिलहाल, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा सानिया के साथ रहता है। शोएब मलिक ने अब सना जावेद से तीसरी शादी की है।
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की कोई आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं आई है।हालाँकि, सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी। जो उनके अलग होने का संकेत दे रहे थे।
READ MORE: बीवी से मिला धोखा.. 3 बार की सुसाइड की कोशिश, शमी की कहानी सुन कर रो पड़ेंगे आप!
READ MORE: MS Dhoni के बारे में आपको ये बातें नहीं पता होंगी! जानिए- फार्म हाउस बनाने में कितना समय लगा?