Gold Silver Price Today: सोने-चांदी का यह बाजार कितना अनिश्चित है, जहां भाव का पता नहीं चलता। यह बाजार समय के साथ बदलता रहता है। इस त्योहारी सीजन के बाद सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सोने की कीमत में अभी और बदलाव आएगा। इसलिए, अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस लेख में हम आपको सोने और चांदी के ताजा भाव के बारे में बताएंगे।

Gold Silver Price Today

सोने और चांदी की कीमत

आज सोमवार सुबह, एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2024 डिलिवरी वाला सोना 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुक्रवार शाम को सोना 61,719 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, आज 5 अप्रैल 2024 डिलिवरी वाला सोना 62,150 रुपये पर खुला है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 मार्च 2024 डिलिवरी वाली चांदी 72,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। वहीं, आज 3 मई 2024 डिलिवरी वाली चांदी 73,659 रुपये के स्तर पर खुली है।

सोना वैश्विक रेट

सोमवार की सुबह को सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.12 फीसदी या 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2012.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1996.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

हाल ही में बढ़ी थी कीमतें

पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। त्योहारी सीजन के कारण सोने की कीमतों में बहुत बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम लगभग 63 हजार रुपये हो गई है। हालांकि, अब इनमें कमी देखी जा रही है।

ALSO READ: खुशखबरी! सरिया की कीमतों में आई भारी गिरावट, कम खर्च में तैयार हो जाएगा सपनों का आशियाना!

ALSO READ: अब ट्रक केबिन में AC लगाना हुआ अनिवार्य, Nitin Gadkari ने कहा- ‘इस दिन से लागू होगा नियम

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *