Sariya Price Fall

Sariya Price Fall: बीते साल सरिया की कीमत बहुत बढ़ गई थी। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास अपना एक शानदार घर हो। लेकिन आजकल घर को बनाने के लिए लोगों को बहुत सारे पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हाउस कंस्ट्रक्शन का काम इतना महंगा हो गया है कि इसका कोई जवाब ही नहीं है। खैर घर के निर्माण में सरिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Sariya Price Fall

घर को मजबूत बनाने के लिए सरिया एक अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व है। इसके बिना कोई भी निर्माण कार्य संभव नहीं होता है। हालांकि, सरिया की कीमत के बढ़ने के कारण लोगों ने इसका उपयोग कम कर दिया है। लेकिन अब उनके लिए अच्छी खबर है कि सरिया की कीमत घटने की उम्मीद है।

सरिया की कीमत धड़ाम से गिरी नीचे 

सूचित किया जाता है कि, सरिया की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसके कारण कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करने वाले लोगों में बेहद खुशी दिख रही है। इसी बीच सरिया की कीमत में एक बार फिर गिरावट देखी गई है।

2 नवंबर 2023 को कानपुर में सरिया की कीमत 47,000 रुपए थी, लेकिन 9 दिसंबर 2023 को यह कीमत 46,000 रुपए के आसपास पहुंच गई है। वहीं मुजफ्फरपुर, बिहार में 2 नवंबर 2023 को एक टन सरिया की कीमत 46,800 रुपए थी, लेकिन 9 दिसंबर को इस कीमत में गिरावट आई जिसके कारण यह कीमत 46,100 रुपए तक आ गई है।

फैसला लें जल्दी 

यदि आप अपने घर का कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करना चाहते हैं और आपको सरिया खरीदने की आवश्यकता है, तो आप अपने नजदीकी मार्केट में जाकर संपर्क करके इसकी कीमत का पता लगा सकते हैं और उसे खरीद सकते हैं।

क्योंकि इसकी कीमत में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है और वर्तमान में कीमत में भारी कमी आई है। इससे आपको आराम मिल सकता है। अन्यथा आने वाले समय में इस कीमत में फिर से एक उछाल देखने को मिल सकती है जिससे आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

ALSO READ: गजब! Mumbai में महज 4300 रुपये महीना पर मिल रहा घर, आसपास रहते हैं बॉलीवुड कलाकार

ALSO READ: अब ट्रक केबिन में AC लगाना हुआ अनिवार्य, Nitin Gadkari ने कहा- ‘इस दिन से लागू होगा नियम

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *