UP Police Constable Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, UPPBPB ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती (UP Police Constable Recruitment 2022) को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बोर्ड ने बताया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam 2022) परिस्थितियां सामान्य होने पर ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजित कराने की इच्छुक एजेंसियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब अपनी वेबसाइट पर जारी किए। जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam 2022) स्थिति सुधरने पर ही आयोजित की जाएगी।

UP Police Constable Bharti 2022

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड से संबंधित मांगपत्र सार्वजनिक किया है। समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि पुलिस आरक्षी (सिपाही)/ उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) की भर्ती प्रतिवर्ष निकाली जाए। यदि रिक्तियां किसी वर्ष न हों तो आगामी भर्ती की उम्र सीमा की गणना, पूर्व भर्ती की उम्र सीमा से ही की जाए। पुलिस आरक्षी भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष और उपनिरीक्षक भर्ती की उम्र सीमा 30 वर्ष की जाए।

UP Police Constable Bharti 2022

एक मांग यह भी है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र में प्रत्येक खंड में 50 फीसदी उत्तीर्ण होने की अहर्ता समाप्त कर, सम्पूर्ण प्रश्नपत्र का 50 फीसदी उत्तीर्ण होने का मानक बनाया जाए। दारोगा भर्ती में हुई धांधली की अविलम्ब स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

आगे पढ़ें: DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में इन पदों पर हो रही बहाली, जल्द करें आवेदन

ट्रेनिंग में आरक्षण की छूट नहीं है, जबकि सबसे कठिन ट्रेनिंग आईपीएस में सामान्य वर्ग 30 वर्ष व आरक्षित वर्ग 35 वर्ष में कर सकता है तो दरोगा सिपाही भर्ती के युवा 30 व 25 वर्ष में ट्रेनिंग क्यों नहीं कर सकते हैं। जो भी सत्ताधारी है वह केवल वोट लेने के लिए चुनावी वर्ष में भर्ती देते है जिसका नुकसान उन युवाओं को उठाना पड़ता है जो विगत 5 वर्ष से दरोगा सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय के अनुसार भर्ती प्रतिवर्ष उसी तरह निकाली जानी चाहिए जिस तरह संघ लोक सेवा आयोग व लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष निकाला जाता है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *