एलोवेरा त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बालों से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए एलोवेरा को घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल रात में भी कर सकते हैं। क्या आप रात में एलोवेरा इस्तेमाल करने के फायदे (Aloe vera benefits for hair in hindi) जानना चाहते हैं?

Aloe vera benefits for hair in hindi

बाल रहेंगे हाइड्रेट – Aloe vera benefits for hair in hindi

बालों में नमी की कमी के कारण यह रूखे हो जाते हैं। ऐसे में बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप एलोवेरा जेल या एलोवेरा ओवरनाइट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Aloe Vera ओवरनाईट स्प्रे बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1/2 कप एलोवेरा जेल
  • 1/4 अदरक का रस

Aloe Vera ओवरनाईट स्प्रे बनाने का तरीका

  • मिक्सी में 1/2 कप एलोवेरा जेल और 1/4 अदरक का रस मिलाएं।
  • अब इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि कोई गांठ न हो।
  • इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब इसे अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें और कुछ देर मसाज करें।
  • रात भर इस स्प्रे को बालों में लगाकर रखें।
  • अगली सुबह शैंपू से बालों को वॉश कर लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार बालों में एलोवेरा लगाने से उनमें नमी बनी रहेगी।

आगे पढ़ें: हमारे चेहरे पर नजर आने वाले तिल क्यों होते हैं? आइए जानते है।

एलोवेरा जेल से बाल होंगे लंबे

अगर आप लंबे बालों की ख्वाहिश रखते हैं तो आप एलोवेरा में प्याज का रस मिलाकर लगाएं। इस पेस्ट को रात भर लगाकर आप सो सकते हैं। यह आपके बालों में पूरी तरह से समा जाएगा, जिससे असर जल्द ही दिखने लगेगा।

क्या चाहिए?

  • 3-4 बड़े प्याज
  • एलोवेरा जेल

क्या करें?

  • सबसे पहले 3-4 प्याज का छिलका निकाल लें।
  • अब इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
  • छलनी या कपड़े की मदद से प्याज का रस निकालें।
  • अब रस में एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को रातभर बालों में लगाने से आपके बाल लंबे हो जाएंगे।

आगे पढ़े: पीरियड्स में देरी – सही समय पर पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय – Periods Jaldi Lane Ke Gharelu Upay in Hindi

बाल हो जाएंगे शाइनी

खराब प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट और देखभाल की कमी के कारण बालों की चमक कम हो जाती है। शाइन कम होने की वजह से बाल भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा का इस्तेमाल (Aloe vera benefits for hair in hindi) कर सकते हैं।

क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच दही
  • 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर।

क्या करें?

  • सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिला लें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण को बालों में रात भर लगाकर सोने से आपके बाल शाइनी हो जाएंगे।

आगे पढ़ें: हार्ट ब्लॉकेज क्यों होता है? जानें हार्ट में ब्‍लॉकेज होने के कारण और लक्षण

इन बातों का रखें ध्यान

  • एलोवेरा जेल (Aloe vera benefits for hair in hindi) में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए ठंड के दौरान रातभर इसे लगाकर न रखें। आपकी तबियत खराब हो सकती है।
  • बालों में एलोवेरा जेल लगाने के बाद उन्हें शावर कैप या पन्नी से कवर कर लें, ताकि यह आपके कपड़े या बेडशीट पर न लगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *