Bihar Vridhjan Pension Yojana 2022 | मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 आवेदन फॉर्म :  वृद्धजनों के लिए बुढ़ापे में पेशन एक बड़ा आर्थिक सहारा होता है। बिहार सरकार भी बूढ़े बुजुर्गों को अपनी योजना के अंतर्गत हर माह आर्थिक सहायत देती है। बिहार सरकार की ये आर्थिक सहायता दो भागों में है। पहला 60 वर्ष से 79 वर्ष के बुजुर्गों लोगों को 400 रुपए प्रति माह और दूसरा 80 वर्ष या इससे ज्यादा वर्ष के बुजुर्गों लोगों को 500 रुपए प्रति माह पेंशन के रुप में दी जाती है।

Bihar Vridhjan Pension Yojana 2022

राज्य के जो ऐसे बूढ़े व असहाय वृद्धा नागरिक है, जिन्हे किसी भी तरह की पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है और वह सभी मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ लेने हेतु योजना में आवेदन कर सकते है, अगर आप की उम्र भी 60 वर्ष या इससे ज्यादा है तो आप भी बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आवेदकों को क्या लाभ प्रदान किए जाएँगे और आवेदन के लिए उनकी क्या पात्रता व दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना । Mukhyamantri Vridhjan Pension yojana Bihar Application Form | मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार ऑनलाइन आवेदन | Vridhjan Pension yojana in Hindi इससे जुडी सभी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Vridhjan Pension Yojana 2022 | मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 आवेदन फॉर्म

वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 1 अप्रैल 2019 को राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए की गई। इस योजना का लाभ राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष तथा महिलाएं ही ले सकती हैं। अब कोई भी वृद्ध पुरुष एवं स्त्री अपने परिवार वालों पर निर्भर नहीं रहेंगे और हर महीने सरकार के द्वारा पेंशन पाकर अपनी छोटी बड़ी जरूरतमंद कार्यों को पूरा कर सकेंगे।

Bihar Vridhjan Pension Yojana 2022

अगर आप लोगों ने अभी तक माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana का लाभ नहीं उठाया है और आप लाभ लेना चाहते हैं तो हम आपको मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारियां लेख के द्वारा साझा करेंगे। जैसे  बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना स्थिति स्टेटस चेक देखें। Mukhyamantri Virdhjan Pension Status & Application Form in Hindi| बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन | मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना बिहार लिस्ट अतः आपसे निवेदन है कि यदि आपको इस योजना का लाभ लेना है तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आगे पढ़ें: बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 | Bihar Berojgari Bhatta Yojana

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 के उद्देश्य

वृद्ध होने के बाद, ज्यादातर व्यक्ति को अपने खर्चे के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। बिहार सरकार (Bihar Government) चाहती है कि राज्य के वृद्धजनों की दूसरे पर निर्भरता समाप्त करने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए। 60 वर्ष पूरी कर चुके पुरुष और महिलाएं अपना बाकी का जीवन आसानी से बिता सकें, इसलिए इस पेंशन योजना की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 के लाभ

वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन करने वाले नागरिकों को दिए जाने वाले लाभ की जानकारी आवेदक यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।

  • बिहार सरकार द्वारा वृद्धजन योजना के अंतर्गत राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर वृद्धा नागरिकों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • पेंशन योजना में आवेदन के लिए आवेदक नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • राज्य के 60 वर्ष या इससे आयु के वृद्धजनों को सरकार द्वारा प्रतिमाह 400 से 500 रूपये पेंशन प्रदान की जाती है।
  • पेंशन योजना के माध्यम से नागरिकों की सोच में बदलाव आ सकेगा और वह वृद्धजनों को केवल एक बोझ के रूप में ना देखकर उनका सम्मान करेंगे।
  • योजना में वृद्धजनों को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • आवेदक वृद्धजनों को वृद्धावस्था के लिए एक सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी।
  • पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर आवेदक वृद्धजन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति बिना किसी पर आश्रित रहे पूरी कर सकेंगे।

आगे पढ़ें: बिहार राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें | Bihar New Ration Card List 2022

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 की पात्रता

  • बिहार का निवासी
  • किसी अन्य पेंशन योजना का लाभार्थी न हो
  • आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे ज्यादा
  • आवेदक के पास बैंक खाता हो

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 जरुरी दस्तावेज

Bihar Vridhjan Pension Yojana 2022

  •  आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • आवेदक का बैंक अकाउंट डिटेल
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (Mukhyamantri Vridhjan Pension yojana Bihar Application)

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइड https://www.sspmis.bihar.gov.in/ जाएं
    -वेबसाइड के पेज पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको Register for MVPY  का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • यहाँ फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आधारकार्ड अनुसार आपके जिले का नाम, ब्लॉक, मतदाता संख्या, नाम मतदाता संख्या अनुसार नाम, आधार नंबर, आधार अनुसार नाम, जन्म तिथि आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद पेंशन योजना को आधारकार्ड को सत्यापित करने के लिए आवेदक को Validate Aadhar के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका आधार वेरीफाई हो जाने के बाद आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा, जिसमे पूछी गई जानकारी जैसे आपका व्यक्तिगत विवरण (Personal Details), आवासीय पता विवरण, आधार विवरण, बैंक अकाउंट विवरण आदि जानकारी सही से दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको फॉर्म में माँगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर देना होगा।
  • अब फॉर्म की दोबारा जाँच करके आपको Submit Application Details पर क्लिक करना देना होगा, जिसके बाद आपको आपकी पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जाएगी।
  • इस तरह योजना में आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आगे पढ़ें: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | Apply PMAY Yojana | PM aawas Yojana list 2022

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • योजना में अब मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट चेक करना बहुत ही आसान है। पेंशन का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद कंप्यूटर की स्क्रीन पर होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आप बेनिफिशियरी स्टेटस के टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको सर्च बेनिफिशियरी स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया होम पेज खुल जाएगा।
  • जिसके बाद आपको सर्च टाइप करना है।
  • इसके बाद आपको पूछे गए क्रमांक की एंट्री करनी है ।
  • अब आप सर्च के बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से अब कोई भी लाभार्थी या व्यक्ति अपना पेंशन विवरण अथवा बेनिफिशियरी स्टेटस अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर देख पाएंगे।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *