बिहार राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें | Bihar New Ration Card List 2022 राशन कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। राशन कार्ड पर आपके पूरे परिवार की जानकारी होती है। राशन कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर आईडी प्रूफ के तौर पर भी होता है। उदाहरण के तौर पर एलपीजी कनेक्शन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आदि में। इसे पते के प्रूफ के तौर पर भी मान्य किया जाता है। राशन कार्ड के जरिये लोगों को राशन भी मिलता है। आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से राशन कार्ड बनवा सकते हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि राशन कार्ड हर किसी का नहीं ​बन सकता। यह एक निश्चित आयवर्ग के लिए ही होता है जिसकी सीमा अलग अलग राज्य में अलग अलग होती है। अगर आप भी अपना राशन कार्ड बनवाना (Bihar Ration Card online apply चाह रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है।

बिहार राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें | Bihar New Ration Card List 2022

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार राशन कार्ड की सूची घर बैठे कैसे देखें बताएंगे। अब कोई भी व्यक्ति शहरी एवं ग्राम पंचायत बिहार राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है। पहले के समय में ऑफ़लाइन होने के कारण हमें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे हमारा काफी समय भी बर्बााद होता था। बिहार राशन कार्ड 2022 के विषय में आपको सूचित करने जा रहें हैं। जिन लोगों ने नये राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनके लिये बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2022 भी जारी कर दी गयी है। बिहार राज्य में बड़ी तादात में लोगो ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। जिन लोगों ने राशन कार्ड आवेदन में अपना पंजीकरण किया है उनको हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम बतायेंगे की किस प्रकार आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपना नाम Bihar Ration Card List 2022 में देख सकते हैं। हालाँकि कुछ लोगो ने चेक कर लिया होगा लेकिन जिन लोगो ने अभी तक नही देखा हैं वह नागरिक देख सकते हैं। जैसे कि हमारे इस आर्टिकल बताया है। बिहार राशन कार्ड फॉर्म | बिहार  नया राशन कार्ड अप्लाई | Apply New Ration Card Bihar | Bihar Ration Card Apply In Hindi | बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022। ये सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में बताया है।

आगे पढ़ें: कॉमन सर्विस सेंटर कैसे खोले हर महीने होगी मोटी कमाई | CSC Centre Online Registration 2022 in hindi

बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2022 में नाम कैसे देखे? (Bihar Ration Card New List 2022)

अगर आप बिहार से और राशन कार्ड की सूची देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए हुए ऑप्शन को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

  • सबसे पहले epds bihar के आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Ration Card Details का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • बिहार के सभी District की सूची देख सकते हैं, यहाँ आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • Distric सेलेक्ट करते ही आपको SHOW के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • उसके के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमें रूलर और अर्बन दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • उसके के बाद आपके सामने ब्लॉक का ऑप्शन आएगा। आप जिस ब्लॉक में रहते हैं उसका चयन करना होगा।
  • ब्लॉक का चयन होने के बाद आपको अपने पंचायत या शहर का चयन करना होगा।
  • पंचायत का चयन करने के बाद आपको अपने गांव या शहर का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने डीलर का नाम  चयन करना होगा।
  • डीलर का चयन करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड की पूरी सूची आ जाएगी ।
  • राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके, आपको राशन कार्ड के सभी विवरण दिखाई देंगे, जिन्हें आप आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

आगे पढ़ें: बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 कैसे देखें | MANREGA Job Card List Bihar 2021

राशन कार्ड के लाभ (Benefits of ration card)

बिहार राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें | Bihar New Ration Card List 2022

दरअसल, राशन कार्ड सिर्फ सस्ता अनाज दिलाने वाला कार्ड नहीं है, और इसके कई और भी लाभ हैं। आप राशन कार्ड को पहचान पत्र और अड्रेस प्रूफ (निवास प्रमाण पत्र) के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप नया गैस कनेक्शन लेने में, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में, बैंक अकाउंट खुलवाने में, सिम कार्ड लेने में और वोटर आईडी कार्ड बनवाने के साथ ही अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स बनवाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी सालाना इनकम अगर 27000 रुपये से कम है तो आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आपकी इलिजिबिलिटी के अनुसार गरीबी रेखा से ऊपर (APL), गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड और अंत्योदय राशन कार्ड (AAY) बन सकता है।

आगे पढ़ें: बिहार फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | Bihar Free Laptop Yojana 2022

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है? (Types of ration card)

आम तौर पर तीन प्रकार से राशन कार्ड बनते हैं। गरीबी रेखा के ऊपर रहने वाले लोगों को एपीएल (APL), गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के लिए बीपीएल (BPL) और सबसे गरीब परिवारों के लिए अन्‍त्योदय (Antyodaya)। ये कैटेगरी व्यक्ति की सालाना आय के आधार पर तय होती है। इसके अलावा अलग अलग राशन कार्ड पर सस्ती दरों पर मिलने वाली चीजें, उनकी मात्रा अलग अलग रहती है। गरीबी रेखा से नीचे या अंत्योदय योजना का राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होते हैं।

राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents required for making ration card)

  • मतदान कार्ड / मतदाता परिचय पत्र
  •  आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रुफ
  • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो (2 पासपोर्ट साइज फोटो )
  • बिजली /पानी का बिल/टेलीफ़ोन बिल (कोई भी एक
  • भारत सरकार द्वारा जारी कोई दस्तावेज यदि हो
  • मोबाइल नंबर

आगे पढ़ें: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में आप कैसे ले सकते हैं लोन | Pradhan Mantri Mudra Yojana 2022

बिहार राशन कार्ड 2022 पात्रता (Bihar ration card 2022 eligibility)

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • यदि आपके पास पहले से राशन कार्ड है तो आप दोबारा उसी राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • आवेदक का राशन कार्ड कब्जे में नहीं होना चाहिए।

बिहार राशन कार्ड के लिए कौन कर सकता है अप्लाई (Who can apply for Bihar Ration Card)

देश का हर वह नागरिक जिसके पास भारत की नागरिकता है वह राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों का नाम माता पिता के राशन कार्ड में जोड़ा जाता है। वहीं यदि आपकी उम्र 18 साल से अधिक है तो आप अलग राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आगे पढ़ें: प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है | PM Swamitva Yojana Online Apply 2021 In Hindi

बिहार राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें ? (How to apply for Bihar Ration Card)

  • राशन कार्ड राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाता है। इसलिए हर राज्य में राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने की प्रॉसेस अलग अलग है।
  • राशन कार्ड आवेदन फॉर्म एकत्र करने के लिए कार्यालय या निकटतम राशन कार्ड कार्यालय से लें सकते हैं या खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग के आधिकारिक वेबसाइट या राज्य की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
    2  अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो आप  उस राज्य की वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/DistrictWiseRationCardDetailsBH.aspx  पर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड 2 तरह के होते हैं। पहला, गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के लिए और दूसरा गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले लोगों के लिए राशन कार्ड बनता है। आप जिस भी श्रेणी में आते हैं, उसी के आधार पर राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
  • राशन कार्ड के लिए जानकारी भरें. जानकारी सही भरें क्योंकि गलत भरने पर डिटेल भी गलत आएंगी। डॉक्युमेंट्स को अटैच करें।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज लगाए और आवश्यक आवेदन शुल्क करें।
  • यदि आपने बीपीएल / एएई कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप के लिए आय का प्रमाण पत्र देना होगा।
  •  ये आवेदन नजदीकी कार्यालय में जमा कर दे। 15 दिन बाद राशन कार्ड घर आ जाएगा।
  • भारत का नागरिक राशन कार्ड बनवा सकता है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, कर्मचारी पहचान पत्र, वोटर आईडी कार्ड के जरिए आप आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

आगे पढ़ें: पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाये | PM Modi Health ID Card 2022 In Hindi

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें? (How to Download Bihar Ration Card)

  • डिपार्टमेंट ऑफ फूड के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • फिर Citizen Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर Generate e-Card पर क्लिक करें।
  • राशन कार्ड, आधार नंबर (घर के मु्ख्य का)/NFS ID, घर के मुख्य का नाम और उम्र, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की डिटेल्स देनी होंगी। यह डिटेल्स वही होनी चाहिए जो रजिस्ट्रेशन के समय पर दी गई थीं।
  • फिर Submit पर क्लिक कर दें।
  • यह पूरा होने के बाद ई-राशन कार्ड आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले होने लगेगा। यहां दिए गए Download ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।

बिहार राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check Bihar Ration Card Status)

  • राशन कार्ड के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले सभी आवेदक अपने राशन कार्ड की आवेदन स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ फूड के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • फिर Citizen Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर Track Food Security Application पर क्लिक करें।
  • इसके बाद चार विकल्पों में से किसी एक को भरें।
  • इसके बाद आप अपनी ऐप्लीकेशन के स्टेटस को देख पाएंगे।

आगे पढ़ें: आधार कार्ड सेंटर कैसे खोले | How to open Aadhar Card center in hindi

बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे जोड़े? (How to add your name in bihar ration card)

  • सबसे पहले राज्य फूड सप्लाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आपको लॉगइन आईडी बनानी होगी। अगर आपके पास पहले से ही आईडी है तो उसे लॉगइन करें।
  • अब होमपेज ओपन हो जाएगा। यहां पर नए मेंबर को एड करने का विकल्प नजर आएगा।
  • इस पर क्लिक कर दें। अब एक नया फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आपको सभी जानकारी अच्छे से भरनी होंगी।
  • इसके साथ जरूरी सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
  • फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा।
  • इससे आप फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं।
  • अधिकारी आपके द्वारा दिए गए फॉर्म और दस्तावेज की जांच करेंगे।
  • अगर सब सही होता है तो उसे एक्सेप्ट कर लिया जाएगा और नया राशन कार्ड आपके घर डिलीवर करा दिया जाएगा।

बिहार राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? (How to update mobile number in bihar ration card)

  • सबसे पहले आपको राज्य की राशन डिस्ट्रीब्यूशन की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप सीधे https://nfs.bihargov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जा सकते हैं। फिर
  • Update Your Registered Mobile Number के विकल्प पर क्लिक करें।
  • घर में जिनके नंबर पर राशन कार्ड है उसका आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कुछ अन्य जानकारियां भरनी होंगी। फिर मोबाइल नंबर डालना होगा। सब सेव कर दें।
  • ऐसा करने से आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाएगा।

आगे पढ़ें: कम पूँजी में बिज़नेस कैसे शुरू करें | Low Investment Business Ideas In Hindi

बिहार राशन कार्ड में एड्रेस कैसे अपडेट करें? (How to update address in bihar ration card)

  • अपने राज्य की फूड वेबसाइट पर जाएं। फिर यहां लॉगइन करें अपने आईडी पासवर्ड से।
  • इसके बाद राशन कार्ड में एड्रेस चेंज करने के विकल्प को चुनें।
  • फिर जो फॉर्म दिया जाएगा उसे ठीक से भरें और सबमिट कर दें।
  • इसके साथ संबंधित दस्तावेज भी लगाएं।
  • दस्तावेजों की जांच के बाद ही ऐप्लिकेशन को सत्यता होने पर एक्सेप्ट किया जाएगा और नाम को हटा दिया जाएगा।

बिहार राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर (Bihar Ration Card Helpline Number)

  • सबसे पहले आपको खाद्य और आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Contact us का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • और इस पेज पर आपको कांटेक्ट नंबर मिल जायेग। आप इन नंबर पर सपर्क करके राशन कार्ड के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
  • Toll Free Number – 1800 – 3456 – 194 

 

 

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *