SBI PO Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना बैंक की नौकरी प्राप्त करना है तो आपके लिए वह मौका सामने आ गया है जिसका आपको इंतजार था। भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ के पदों पर भर्ती (SBI PO Bharti 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस खबर में भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की प्रक्रिया

SBI PO Bharti 2022

एसबीआई पीओ भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

एसबीआई पीओ भर्ती 2022 नोटिफिकेशन- 21 सितंबर एसबीआई पीओ भर्ती 2022 आवेदन शुरू- 22 सितंबर  एसबीआई पीओ भर्ती 2022 आवेदन की लास्ट डेट- 12 अक्टूबरएसबीआई पीओ भर्ती 2022 प्रारंभिक परीक्षा- 17 से 20 दिसंबर 2022एसबीआई पीओ भर्ती 2022 प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड- दिसंबर 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में

SBI PO Eligibility 2022 (शैक्षिक योग्यता)

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। जो उम्मीदवार फाइनल सेमेस्टर या ईयर में हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इन कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के समय 31 दिसंबर 2022 से पहले पास होने का प्रूफ देना होगा।

आगे पढ़ें: भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 714 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

SBI PO Bharti 2022 आयु सीमा

दिनांक 01.04.2021 तक, 21 वर्ष से कम नहीं और 30 वर्ष से अधिक नहीं 1.04.2022 को यानी उम्मीदवारों का जन्म 1.04.2001 के बाद और 2.04.1992 (दोनों दिन सम्मिलित) से पहले नहीं होना चाहिए.अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-मलाईदार परत) के लिए 3 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) – पीडब्ल्यूडी (एससी / एसटी) के लिए 15 वर्ष की छूट होगी।

SBI PO Selection Process 2022 (चयन व परीक्षा)

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स में प्रदर्शन के आधार पर मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा।

SBI PO Application Fee 2022 आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस – 750 रुपये
एससी, एसटी व दिव्यांग – कोई फीस नहीं

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *