Sawan 2023 Shivling Puja : सावन के महीने में शिव की पूजा करने से हमें लाख गुना अधिक फल मिलता है। इस महीने में शिव के प्रसन्न होने के लिए, व्रत पूजन करने के साथ-साथ कुछ कामों को वर्जित करना आवश्यक है। जैसे कि मीट, हरी सब्जियां, बैंगन, मछली और दूध-दही का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। हमें संभव होने पर सात्विक भोजन करना चाहिए। शिव पूजन (Sawan 2023 Shivling Puja) और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है, इसलिए हमें शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा, हमें अन्य नियमों का पालन करना भी जरूरी है। इसीलिए, दाढ़ी न काटने का नियम भी है। इस मान्यता का कारण यह है।

Sawan 2023 Shivling Puja

सावन में बाल ना काटने का वैज्ञानिक कारण 

मान्यता है कि सावन में कुछ वर्जित कार्यों को नहीं करना चाहिए। इन कामों करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। हमारे सनातन धर्म की सभी मान्यताओं का वैज्ञानिक आधार है। ऐसा ही मान्यता है सावन में दाढ़ी या बाल काटने से जुड़ी हुई। किसी भी मान्यता की शुरुआत उस समय की परिस्थितियों के अनुसार होता है। पुराने समय में दाढ़ी या बाल काटने के जिन उपकरण का इस्तेमाल होता था वह लोहे की तेज धार से बने होते थे। उस समय बिजली का साधन नहीं था, ऐसे में घाव लगने का डर होता था और बारिश के कारण इसमें मवाद और संक्रमण की आशंका रहती थी। धूप की कमी के कारण इस महीने घाव देर से भरते हैं। इसलिए सर या चेहरे को जख्म से बचाने के लिए सावन में बाल और दाढ़ी काटने की मनाही थी।

सावन में इन बातों का भी रखें ध्यान 

सावन में नाखून काटना व शरीर पर तेल मालिश करने के लिए भी मना किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रह दोष लगता है। सावन  का पवित्र महीना तपस्या और भक्ति का महीना है इसलिए जीवन में विलासिता वाली चीजों से दूर रहना चाहिए।  इस महीने तामसिक भोजन से दूर रहे और शिवजी को जल जरूर चढ़ाएं।  घर में रुद्राभषेक करवाएं।

और पढ़ें-

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *