Ram Mandir Inauguration by PM Modi in Ayodhya

अयोध्या के राम मंदिर की सबसे खास बात जो नहीं जानते होंगे आप, पूरी डिटेल आई सामने

Ram Mandir Inauguration by PM Modi in Ayodhya: कुछ घंटों के बाद ही अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह भव्य मंदिर रिकॉर्ड समय में तैयार हो गया है। समारोह पर पूरे देश की आंखें टिकी हुई हैं। हर जगह राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। सभी अपने परम प्रिय आराध्य भगवान राम के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राम मंदिर 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद तैयार हो गया है। आज होने वाला उद्घाटन समारोह इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

1526 में भारत में बाबर के आने के बाद कुछ समय बाद ही उन्होंने राम मंदिर को तोड़ने का आदेश जारी कर दिया था। 1528 में मीर बाकी ने उस मंदिर को तोड़ दिया जिसे हिंदू भगवान राम की जन्मस्थली मानकर पूजते थे। बाबर ने इस जगह पर बाबरी मस्जिद बना दी। सड़क से कोर्ट तक लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद इतना विशाल मंदिर बनकर तैयार हुआ है जिसे देखने के लिए दुनियाभर से राम भक्त अयोध्या आने को उत्सुक हैं।

कितना लंबा और चौड़ा 

अयोध्या के राम मंदिर में कुल 392 स्तंभ हैं, जिसे पिलर कहा जाता है। इस मंदिर में 44 दरवाजे हैं और यह तीन मंजिला है। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। मंदिर का परिसर भी बहुत बड़ा है। राम मंदिर को पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। मंदिर की लंबाई पूर्व से पश्चिम तक 380 फीट है और चौड़ाई 250 फीट है। इसके साथ ही मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है।

Ram Mandir Inauguration by PM Modi in Ayodhya

सिंह द्वार से 32 सीढ़ियां

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, मुख्य गर्भगृह में भगवान श्री राम का बचपन का स्वरूप (श्री राम लल्ला की मूर्ति) स्थापित है और पहली मंजिल पर श्री राम दरबार स्थापित होगा। यहां पांच मंडप (हॉल) हैं – नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप। देवी-देवताओं की मूर्तियां खंभों और दीवारों पर सुशोभित हैं। मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से होगा। इसके लिए सिंह द्वार से 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी।

चारों कोनों पर चार मंदिर

मंदिर में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था है। परकोटा की लंबाई 732 मीटर है और चौड़ाई 14 फीट है। मंदिर के चारों कोनों पर चार मंदिर हैं जो सूर्य देव, देवी भगवती, गणेश भगवान और भगवान शिव को समर्पित हैं। उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा का मंदिर है और दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर है।

Ram Mandir Inauguration by PM Modi in Ayodhya

ALSO READ: अयोध्या Ram Mandir के निर्माण में अबतक इतने कितने करोड़ का हुआ खर्चा

ALSO READ: क्या आप जानते है Bihar के चर्चित पत्रकार Manish Kashyap कितना कमाते है? जान कर हैरत करेंगे आप

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *