Honda Monkey Lightning

Honda Monkey: होंडा ने अपनी क्यूट बाइक Honda Monkey Lightning को लॉन्च कर दिया है। यह धाकड़ बाइक 125 सीसी के दमदार इंजन के साथ पेश की गई है। यंगस्टर को ध्यान में रखकर कंपनी ने इसमें रेड, येलो समेत अट्रैक्टिव डुअल टोन कलर ऑफर किए हैं।

Honda Monkey Lightning

70 किलोमीटर प्रतिलीटर की हाई माइलेज और 12 इंच के बड़े व्हील 

फिलहाल यह डैशिंग बाइक कंपनी ने केवल थाईलैंड के बाजार में पेश की है। अनुमान है कि जल्द इसे इंडिया में भी लाया जाए। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बाइक 70 किलोमीटर प्रतिलीटर की हाई माइलेज देती है। इसमें 12 इंच के बड़े व्हील दिए गए हैं।

9.2 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देती है बाइक 

बाइक का जानदार इंजन सड़क पर 9.2 bhp की पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें ग्लोबल मार्केट में पहले से Honda Monkey मौजूद थी। इसके नए वेरिएंट को अपडेट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह हाई परफॉमेंस बाइक है।

बाइक में 5.6 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक 

बाइक में 5.6 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) का फीचर है। जानकारी के अनुसार एबीएस सेंसर से चलता है। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है।

और पढ़ें- दिल्ली के इस बाजार में 50 हजार में खरीदें कार! अब तक कभी नहीं सुना होगा ऐसा ऑफर!

इस स्टाइलिश बाइक का वजन महज 104 किलोग्राम

इस स्टाइलिश बाइक का वजन महज 104 किलोग्राम है, जिससे इसे कम जगह से मोड़ने में परेशानी नहीं होती। इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Honda Monkey Lightning थाईलैंड में 108,900 भाट यानि करीब 2.59 लाख रुपये में मिलती है।

बाइक में अप-साइड-डाउन (USD) फार्क

बाइक में अप-साइड-डाउन (USD) फार्क दिए गए हैं, जो इसे धांसू लुक्स देते हैं। प्रीमियम लुक्स के लिए बाइक में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें साइड पैनल्स, स्विंगआर्म, 5-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *