बिहार का Litti Chokha: लिट्टी चोखा रेसिपी लिट्टी चोखा बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है। जिसे आटा सत्तू और बैंगन के भरते के साथ खाया जाता है। लिट्टी चोखा को आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इसे आप लंच या डिनर के अलावा कभी भी खा सकते हैं। लिट्टी का स्वाद तब और बढ़ जाता है जब इसके ऊपर ढेर सारा घी डालकर खाया जाए। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जो इंसुलिन रेसिस्टेंट की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज के शिकार लोगों को लिट्टी चोखा जरूर खाना चाहिए। लिट्टी खाने से इन्सुलिन रेजिस्टेंस मरीजों में हार्मोन डिसऑर्डर के नियंत्रण में काफी हद तक मदद मिलती है।

बैगन का चोखा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए भी अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी अधिक होता है। जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का असर नहीं बढ़ता है। बैंगन से कैलोरी बर्न होती है। आइए जानते हैं इसको बनाने का आसान तरीका।

https://www.biharkhabre.com/मेथी-के-पराठे-के-फायदे/

आवश्यक सामग्री (important ingredient)

लिट्टी बनाने के लिए डोयडो

बिहार का Litti Chokha

  • आटा 2 कप
  • तेल बड़ा चम्मच
  • अजवाइन 1/2 टीस्पून
  • धी 2 टेबलस्पून
  • नमक स्वाद अनुसार

भर्ता बनाने का सामग्री

बिहार का Litti Chokha

  • बैगन-       1 बड़ा पीस भून ले
  • आलू-        2 मीडियम साइज उबले हुए
  • टमाटर-      5 मीडियम साइज भून ले
  • प्याज-        3 मीडियम साइज बारीक कटा हुआ
  • लहसुन-      6 कलियां बारीक कटी हुई
  • अदरक-      1 इंच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा-           धनिया दो चम्मच बारीक कटी हुई
  • हरी-           मिर्च तीन से चार बारीक कटी हुई
  • सरसों तेल-  1 बड़ा चम्मच
  • नमक-         स्वाद अनुसार

लिट्टी भरने के लिए मसाला

बिहार का Litti Chokha

  • सत्तू-                       1 कप
  • लहसुन की कलियां-   10 कद्दूकस की हुई
  • अदरक-                   1 इंच कद्दूकस किया हुआ
  • प्याज-                     1 बारी कटा हुआ
  • हरी मिर्च-                 3 पीस बारीक कटा हुआ
  • अजवाइन-               1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया-              1 कप बारीक कटा हुआ
  • कलौंजी-                  1/2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस-             2 बड़ा चम्मच
  • अचार का मसाला-     आवश्यकतानुसार
  • नमक-                      स्वादानुसार

 बिहार का Litti Chokha बनाने कि   विधि

  • सबसे पहले आटे का डोय तैयार करें।
  • आटे को एक बाउल में छान ले।
  • उसमें घी और हल्का सा नमक डालकर अच्छे से मिला ले।
  • फिर आटे को गुनगुने पानी से नरम गूंथ लें।
  • गूथे हुए आटे को 15 मिनट तक ढक कर रख दें।

मसाला बनाने का तरीका

  • एक बाउल में सत्तू ले फिर उसमें अदरक, धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस, कलौंजी, अचार का मसाला, प्याज, अजवाइन और नमक डाल कर अच्छे से मिला ले।
  • इसमें हल्का पानी डालकर भुरभुरा मसाला तैयार कर ले।

लिट्टी भरने का तरीका

  • गूथे हुए आटे का एक लोय ले इस लोय को हाथों की सहायता से कटोरी जैसा बना ले।
  • उसके बाद उस कटोरी बनी लोई में  मसाला भरे और आटे को चारों ओर से बंद करके गोल लोई बना ले,और उसे चपटा कर ले।
  • उसके बाद लोहे के बर्तन में कोयले को जलाकर आग बना ले। बनी हुई लोहे को आग में धीमे-धीमे सेक ले।

चोखा बनाने का तरीका

बिहार का Litti Chokha

  • एक बाउल में भुना बैगन, टमाटर साफ करके रख रखें, और आलू डालकर सब को मैश कर लें। उसमें प्याज, मिर्चा, धनिया पत्ती, नींबू, नमक और तेल डालकर मिला लें।
  • एक पैन में तेल गरम कर उसमें लहसुन अदरक को डालकर तड़का बनाएं, और उसे सूखे में डाल दें।
  • लिट्टी तैयार अब इसे गर्मागर्म सर्व करें।

 

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *