गाजर का हलवा रेसिपी: सर्दियों के मौसम हो और और खाने में गाजर का हलवा मिल जाए तो स्वाद ही बदल जाता है। गाजर का हलवा सर्दियों का सबसे पॉपुलर डिजर्ट है। गाजर का हलवा का नाम सुनते हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। बाजार में आपको गाजर का हलवा कहीं भी मिल जाएगा। लेकिन उसकी शुद्धता की गारंटी नहीं ली जा सकती। लेकिन इसे बनाने की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इसे बनाने में काफी टाइम लगता है। आपकी सारी दिक्कतों को दूर कर आज हम आपको घर पर हलवाई जैसी गाजर का मजेदार हलवा बेहद ही कम समय में बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं गाजर का हलवा बनाने का तरीका।

गाजर का हलवा रेसिपी

सामग्री

  • कद्दूकस किया हुआ गाजर- 1 किलो
  • खोया-                            250 ग्राम
  • चीनी-                             400 ग्राम
  • शुद्ध घी-                          4 चम्मच
  • काजू-                              25 ग्राम
  • दूध-                                 2 कप
  • इलायची पाउडर-                1 चम्मच

गाजर का हलवा बनाने की विधि

गाजर का हलवा रेसिपी

गाजर का हलवा परफेक्ट डेजर्ट रेसिपी है। जिसे आप बहुत आसानी से कम वक्त में बना सकते हैं।

  • सबसे पहले गाजर को पानी से धोकर उसके ऊपर का छिलका हटा दें। उसके बाद कद्दूकस की सहायता से सब गाजर को कद्दूकस करके अलग रख लें।
  • उसके बाद एक पैन ले पैन को गैस पर गरम करें उसमें दो चम्मच शुद्ध घी डालें।
  • जैसे ही घी गर्म हो जाए उसे मीडियम फ्लेम पर करके उसमें काजू को गोल्डन फ्राई होने तक भूनें। जब काजू फ्राई हो जाए तब उसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट ले, और अलग प्लेट में रखें बचे हुए घी को निकालने।
  • उसके बाद उसी पैन में खोया को धीमी आंच पर 5 मिनट तक भुने और उससे अलग बर्तन में रख दें।
  • अब एक पैन में कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर 4 मिनट पकाएं।  https://www.biharkhabre.com/बिहार-का-litti-chokha/
  • उसके बाद उसमें चीनी और दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप चीनी अपनी स्वादनुसार डाल सकते हैं।
  • इस मिक्सर को बीच-बीच में चलाते हैं ताकि यह जले ना।
  • जब गाजर पक जाए और उसका पानी सूख जाए तब उसमें दो चम्मच धी और डाले। उसके साथ ही इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और 2 से 3 मिनट और पकने दें।
  • अब उसमें भुना हुआ खोया डाले थोड़ा खोया अलग में रखे गार्निश करने के लिए, खोया डाल कर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर उसमें काजू डाल दें और उसे मिक्स करें। फिर गैस बंद कर दें उसके बाद बचा हुआ खोया कद्दूकस करके ऊपर से डाल दे। गाजर का हलवा बनकर तैयार हो गया है अब इसे सर्व करें।

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *