जानिए दिव्यांका त्रिपाठी का फिटनेस सीक्रेट, फॉलो करें डाइट प्लान

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बहुत फिट हैं और अब उनकी फिटनेस का राज भी सामने आ गया है। 

एक टाइम पर एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया था लेकिन डाइट से उन्होंने खुद को फिट किया

 चलिए दिव्यंका का डाइट प्लान और फिटनेस सीक्रेट जानते हैं। 

दिव्यांका अपने दिन की शुरुआत ग्रीन जूस से करती है। ग्रीन जूस यानि सभी हरी सब्जियों का मिश्रण होता है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह खूब पानी पीती हैं। 

इसके बाद दिव्यांका 11 बजे से पहले ब्रेकफास्ट कर लेती हैं। ब्रेकफास्ट के लिए ज्यादातर फ्रूट्स और हेल्दी पैनकेक्स का सेवन करती हैं जो बादाम के तेल का बना हो।

दिव्यांका चावल और कार्ब नहीं लेती क्योंकि ये डाइजेस्ट होने में वक्त लेते हैं। 

दिव्यांका के डाइट में बिना तेल का बना हुआ वेजिटेबल कटलेट उनका फेवरेट है, उन्हें ये खाना काफी पसंद है।

दिव्यांका ने बताया कि रात 8 बजे के बाद दिव्यांका कुछ नहीं खातीं।

दिव्यांका ने व्रर्कआउट के बारे में बात की और कहा कि उनका कोई फिक्स टाइम नहीं है लेकिन में हर रोज एक्सरसाइज करती है।

वे रोज कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करती हैं। दोनों एक्सरसाइज का महत्व बताते हुए दिव्यांका ने कहा कार्डियो से जल्द कैलोरी लॉस होता है। वहीं टोन्ड बॉडी के लिए वेट ट्रेनिंग जरूरी है