Pregnant Stones PortugalsPregnant Stones Portugals

Pregnant Stones Portugals: उत्तरी पुर्तगाल में एक ऐसा रहस्यमई पहाड़ है जिसे बर्थिंग स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इसका नाम पेड्रास पेरीडीरास पहाड़ है। दरअसल यह पहाड़ चमत्कारिक रूप से शिशु चट्टानों को जन्म देता है। इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि पहाड़ से छोटे-छोटे बच्चों जिसे चट्टानें बाहर निकल रही है।

इसलिए इसे प्रेग्नेंट स्टोन या मदर रॉक कहा जाता है। इस पहाड़ की लंबाई लगभग 1 किलोमीटर है और चौड़ाई 600 मीटर के आसपास है। यह पर्वत ग्रेनाइट के पत्थरों से बना हुआ है और रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी चट्टानें लगभग 300 मिलियन वर्ष से अधिक पुरानी हैं। अक्सर चट्टानों की चोटी 2 से 12 सेंटीमीटर के बीच होती हैं, जो पर्वत के बच्चों की तरह दिखती हैं।

पास से जाकर देखने पर प्रतीत होता है कि यह पर्वत इन छोटी-छोटी अंडाकर चट्टानी गांठों से घिरा हुआ है तथा इसकी बाहरी परत बायोटाइट से बनी हुई है। जो की एक अभ्रक है। दरअसल बारिश या ओस का पानी इसकी दरारों के अंदर चला जाता है और जब सर्दी का समय आता है तब यह पूरी तरह से जम जाता है।

यह देखने में ऐसा प्रतीत होता है की बड़ी ग्रेनाइट चट्टानों में से बेबी गांठे बाहर धकेलती हुई दिखाई देती है। साइंटिस्ट भी इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर पर्वत से इतनी छोटी-छोटी चट्टानें लगातार बाहर कैसे आती है। साथ ही भूविज्ञानी भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह छोटे शिशु पिंड क्यों उत्पन्न होते हैं।

यदि वहीं स्थानीय लोगों की मान्यता की बात की जाए, तो वे इन चट्टानों को प्रजनन का प्रतीक मानते हैं। साथ ही, स्थानीय लोगों की यह मान्यता है कि यदि कोई महिला गर्भवती होना चाहती है, तो वह अपने तकिये के नीचे इसकी एक चट्टान को रखकर सो जाए, तो वह प्रेग्नेंट हो जाती है। इसी कारण से दुनिया भर की महिलाएं यहां आती हैं और इन पत्थर के छोटे टुकड़ों को अपने साथ लेकर जाती हैं।

हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह पत्थर कपल्स को प्रेग्नेंट होने में सहायता प्रदान करते हैं या नहीं। परंतु स्थानीय लोगों की यही मान्यता है कि जो महिला यहां पर आती है और यहां से छोटे पत्थर को ले जाती है वह प्रेग्नेंट हो जाती है। वहीं प्रेग्नेंट होने के बाद भी कई महिला यहां पर पूजा करने आती है और इसे बेबी स्टोन के नाम से बुलाती है।

हालांकि सरकार ने अब इसके विक्रय पर रोक लगा दी है। परंतु यदि आप यहां पर जाएंगे तो कई महिला चोरी छिपे इन चट्टानों को आज भी बेचती है। यही कारण है कि पहले की तुलना में अब काफी चट्टानें टूटकर गिरना कम हो गई है।

ALSO READ: प्रेग्नेंट हैं मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां, इस महीने देंगी बच्चे को जन्म

ALSO READ: पैर फ्रैक्चर ने कैसे ले ली दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की जान, आख‍िर ऐसा क्‍या हुआ, आप भी रहें इससे सावधान

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *