Free Visa Entry

Free Visa Entry : श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बड़ी जानकारी दी है। श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कई देशों के लिए मुफ्त वीजा जारी करने का फैसला लिया है। इन देशों में भारत को भी शामिल किया गया है। भारत के अलावा, श्रीलंका कैबिनेट ने चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को भी मुफ्त वीजा जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है।

Free Visa Entry

Free Visa Entry 

ये नियम तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगा. मालूम हो कि इससे पहले मार्च में, श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा था कि भारत के साथ उनके देश का संबंध ‘हमारी विदेश नीति में सबसे महत्वपूर्ण में से एक’ है।

उन्होंने आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने की अपनी सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला है। हम इंटिग्रेट करना चाहते हैं और भारतीय करेंसी (भारतीय मुद्रा) को श्रीलंका में व्यापारिक योग्य मुद्रा बनाने की अनुमति देना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि हम यात्रा करने वाले 300 मिलियन से 400 मिलियन भारतीयों के साथ भारत की क्षमता को समझते हैं।

क्या है फ्री वीजा – What is Free Visa

वीजा फ्री यात्रा” में आप बिना वीजा लिए ही किसी देश की यात्रा कर सकते हैं। यह तब लागू होता है जब दोनों देशों के बीच इस संबंध में समझौता हो, या फिर जिस देश में आप जा रहे हैं, उसने एकतरफा रूप से विदेशी नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हों।

H1B वीजा के प्रोसेस में जल्द हो सकता है बदलाव

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिकी सरकार ने यूएस वर्किंग वीजा एप्लिकेंट्स को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से H1B फॉरेन वर्कर्स प्रोग्राम में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रस्ताव दिया था। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) जिन बदलावों पर विचार कर रहा है, उनसे दुरुपयोग और धोखाधड़ी को कम करने के लिए H1B रजिस्ट्रेशन के सिलेक्शन प्रोसेस में बदलाव होने की संभावना है। फिलहाल, किसी व्यक्ति के लिए ज्यादा रजिस्ट्रेशंस जमा करने से लॉटरी के माध्यम से सिलेक्शन की संभावनाएं बढ़ जाती है।

ALSO READ : SEBI ने Youtuber के खिलाफ लिया जबरदस्त एक्शन, 17 करोड़ का लगाया जुर्माना, जानिए पूरा मामला

ALSO READ : खुशखबरी! छोटी बचत योजनाओं पर अब और ज्यादा ब्याज, जानिए सरकार ने किन स्कीम्स पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *