इस दिशा में लगाएं दीवार पर घड़ी, खुल जाएगा आपकी किस्मत का ताला

हर व्यक्ति के जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। समय देखने के लिए हर घर में घड़ी जरूर होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर पर गलत दिशा और गलत जगह पर घड़ी लगी हो, तो यह व्यक्ति के जीवन में अशुभ प्रभाव डाल सकती है।

क्या है सही दिशा ?

आज हम आपको बताएंगे कि घर पर घड़ी कहां लगानी चाहिए और कहां नहीं लगानी चाहिए।

इस दिशा में ना लगाएं

घड़ी लगाने के लिए दक्षिण दिशा अशुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में घड़ी लगाने से वास्तु दोष बढ़ता है।

दरवाजे के ऊपर

वास्तु के मुताबिक, घर पर किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगाएं। घड़ी के नीचे से निकलने वाले लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

बंद घड़ी

बंद पड़ी घड़ी को तुरंत हटा देनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी या टूटी घड़ी को घर पर रखने से दुर्भाग्य आता है।

सही दिशा

दीवार पर घड़ी लगाने के लिए पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिशा में लगी घड़ी सुख-समृद्धि का कारक बनती है।

पेंडुलम घड़ी

वास्तु के अनुसार, पेंडुलम वाली घड़ी को बहुत शुभ माना जाता है। पेंडुलम वाली घड़ी को घर की उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।

नोट

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।