सफेद बालों का जड़ से काला करने के लिए इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क

आजकल कल उम्र में ही लोगों को बाल सफेद होने की समस्या होने लगती है। 20 साल की उम्र में भी लोगों के 2-3 सफेद बाल नजर आने लगते हैं।

अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

हेयर मास्क

सफेद बालों से छुटकारा पाने और काले-घने बालों के लिए आपको बालों में कलौंजी हेयर मास्क लगाना होगा। यह हेयर मास्क बालों का काला और घना बनाता है।

कलौंजी हेयर मास्क

कलौंजी हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच कलौंजी के बीज, 1 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर, 1 चम्मच रीठा पाउडर और 2 चम्मच नारियल का तेल चाहिए।

कैसे बनाएं हेयर मास्क ?

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई चाहिए। लोहे की कढ़ाई में आंवला, रीठा और शिकाकाई पाउडर को रातभर भिगोकर रख दें।

कलौंजी भूनें 

इसके बाद तवे पर कलौंजी को धीमी आंच में भून लें और ठंडा होने पर पीस लें और लोहे की कढ़ाई में आंवला, शिकाकाई और रीठा के पेस्ट में कलौंजी पाउडर भी मिक्स कर लें।

नारियल तेल

अब लोहे की कढ़ाई में मौजूद सभी सामग्री में नारियल का तेल मिलाएं और तैयार हेयर मास्क को बालों में करीब एक घंटे के लिए लगा रहने दें।

हेयर वॉश

करीब 1 घंटे बाद बालों में शैंपू करके अच्छे से हेयरवॉश कर लें। इससे आपके बाल काले नजर आएंगे।