पतली आइब्रोज को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे

खूबसूरत दिखना हर महिला का सपना होता है। खुद को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

मगर सुंदर दिखने के लिए बहुत जरूरी है कि आपकी आंख, नाक, होंठ सभी का आकार प्रकार अच्‍छा हो।

हालांकि, मेकअप से आजकल हर चीज संभव है। मगर नेचुरल ब्‍यूटी के लिए होम रेमेडीज का सहारा लिया जा सकता है।

खासतौर पर यदि आपकी आईब्रोज बहुत अधिक पतली हैं और उनमें बहुत कम बाल हैं, तो पतली आईब्रोज को घना बनाने के लिए आप घरेलू नुस्‍खों को आजमा सकती हैं।

ऐलोवेरा बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। अगर आप इसकी पत्ती को छील कर उसके जैल को आईब्रोज पर लगाती हैं तो आपको कुछ समय बाद आईब्रोज घनी होती नजर आएंगी।

कच्चा दूध अपने आईब्रोज पर लगा कर हल्की मसाज करती हैं तो आईब्रोज में ग्रोथ अपने आप ही होने लगेगी।

आइब्रो को घना और सुंदर बनाने के लिए बादाम का तेल लगाएं।

रोज रात को थोड़ा सा जैतून तेल आइब्रो पर लगाकर 5 मिनट हल्का मसाज करने से आइब्रो घना हो सकता है।

आइब्रो के अच्छे ग्रोथ के लिए आप कैस्टर ऑयल भी लगा सकते हैं।

अगर आपकी आईब्रोज बहुत हल्की हैं तो आप उन को नींबू और नारियल के तेल के मिश्रण से घना बना सकती हैं। ये मिश्रण लगा कर रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा रोज करने से आपको कुछ ही समय बाद फर्क नजर आने लगेगा।