ये हैं टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज जहां एडमिशन पाना हर किसी का है सपना

IIT Madra

IIT मद्रास का निर्माण 1959 में किया गया था। इसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के उच्चतम शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। इसमें लगभग 550 फैकल्टी, 8000 छात्र और 1200 प्रशासनिक और सहायक कर्मचारी हैं। यह लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।

IIT Delhi

IT Delhi का निर्माण 1961 में किया गया था। तब से लेकर अब तक आईआईटी दिल्‍ली। देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल होता रहा है।

IIT Bombay

आईआईटी बॉम्बे तीसरे स्‍थान पर है। इसकी स्थापना 1958 में की गई थी। यहां से पढ़कर कई ऐसी शख्सियत निकली हैं, जिन्‍होंने पूरे विश्‍व में देश का नाम रोशन किया है।

IIT कानपुर को चौथे नंबर पर रखा गया है। इसकी स्थापना 1959 में की गई थी। इसे अमेरिका और भारत के सहयोग के रूप में स्थापित किया गया था।

IIT Kanpur

IIT Kharagpur

IIT खड़गपुर को 5वें नंबर पर रखा गया है। यह सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है, जिसका निर्माण भारत सरकार द्वारा 1951 में किया गया था। भारत सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण संस्थान माना है।

IIT Roorkie 

IIT  रूड़की इस लिस्‍ट में 6वें नंबर पर है। इसका नाम पहले कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग एट रूड़की ( 1847 – 1853 ) था। इसके बाद 2001 में इसका नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की रखा गया। 

IIT Guwahati

आईआईटी गुवाहाटी इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्‍ट में 7वें स्‍थान पर है। इसकी स्‍थापना 1994 में की गई थी। ये पूर्वोत्तर का एकमात्र आईआईटी संस्‍थान है। यहां पर शैक्षणिक कार्यक्रम 1995 में शुरू हुआ।

IIT Hyderbad

आईआईटी हैदराबाद इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। इसकी स्थापना 2008 में की गई थी। यह आईआईटी की दूसरी पीढ़ी में से एक है। आज यह संस्‍थान इंजीनियरिंग, विज्ञान, कला और डिजाइन की सभी शाखाओं में कार्यक्रम प्रदान करता है।

National Institute of Technology Tiruchirappalli

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल NIT तिरुचिपल्ली का निर्माण 1964 में किया गया था। यह राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। इसें 9वीं रैंक मिली है।

NIT Karnataka

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, जिसे NIT सुरथकल के नाम से भी जाना जाता है, जिसे पहले कर्नाटक क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था, सुरथकल, मैंगलोर में एक सार्वजनिक तकनीकी विश्वविद्यालय है। इसे NIRF रैकिंग में 10वीं जगह मिली है।