दांत के दर्द से काफी लोग परेशान रहते हैं। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति इस समस्या से जूझता ही रहता है।

हालंकि, इस समस्या की वजह भी हम खुद ही होते हैं क्यूंकि न तो हम खाना सही तरीके से खाते हैं और न ही रात में सोने से पहले ब्रश करने की आदत ही होती है।

कई बार रात को अचानक दांतों में दर्द उठ जाता है| पीड़ा इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कुछ करते नहीं बनता।

 दांतों की साफ-सफाई सही से न करना, मसूढ़ों में संक्रमण होने की वजह से दांतों में अचानक दर्द होने लगता है।

कई बार दांतों का दर्द असहनीय हो जाता है। अगर रात में घर मे कोई दवा उपलब्ध नहीं है तो समस्या और भी बढ़ जाती है।

इस परिस्थिति में घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल ही सबसे बेहतर उपाय होता है।आप भी जानिए ये घरेलू नुस्खे क्या हैं

दांत में लौंग रखें

अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है तो आप अपनी रसोई से एक लौंग लेकर उसे दांत के बीच में दबा लें। ऐसा करने से आपका दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा। 

गर्म पानी का उपयोग

गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें।अब इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, 

अमरूद के पत्ते का उपयोग

अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत का दर्द ठीक हो जाता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं।

दांतो के दर्द को कैसे दूर करें, इसकी और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें