शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ जाता है, जानिए ये है वजहें
अक्सर देखा जाता है कि शादी से पहले लड़किया काफी स्लिम और फिट रहती है, लेकिन जैसे ही शादी के बाद, ये स्लिम दिखने वाली लड़कियां बड़ी जल्दी मोटी हो जाती हैं।
लड़कियों के शरीर में इस परिवर्तन को देखकर, सभी के मन में यह सवाल आता है कि ऐसा क्यों होता है, जिसके कारण लड़कियों का वजन इतनी तेजी से बढ़ जाता है।
आइए इसके पीछे के कारण को जानते हैं।
हार्मोनल चेंज
शादी के बाद, सेक्सुअल लाइफ के कारण लड़की की इंटरनल बॉडी में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन होते हैं। जिसके कारण लड़कियों के शरीर में काफी बदलाव होता है।जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ता है।
असंतुलित खानपान
शादी के बाद, लड़कियों में वजन बढ़ने का एक कारण उनका असंतुलित आहार भी होता है। अक्सर शादी के बाद लड़कियों को अपने सुसराल वालों के अनुसार ही खाना पड़ता है।
स्ट्रेस का बढ़ना
लड़कियां शादी के बाद स्ट्रेस और दबाव का सामना करती हैं। स्ट्रेस के कारण, उनकी दिनचर्या में कई बदलाव होते हैं, जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है।
मेटाबॉलिक रेट घटना
आमतौर पर, 30 की आयु के बाद शरीर की मेटाबॉलिक रेट में कमी होना शुरू होती है, जिसके कारण थोड़ी सी भी खाने पर वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
विवाह से पहले, कई लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए व्यायाम और जिम करती हैं, और अपने आहार पर भी ध्यान देती हैं। लेकिन विवाह के बाद, कुछ महिलाएं इस तरह सोचने लगती हैं कि अब वे शादी हो चुकी हैं और फिटनेस की कोई आवश्यकता नहीं है।