क्यों पहली मुलाकात में अजय को नहीं पसंद आई थीं काजोल,जानें किस्सा

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं अजय देवगन और काजोल।

इस कपल की लव स्टोरी भी इन्हीं की तरह अनोखी है।

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद अजय देवगन ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कबूल की थी कि काजोल उनका पहली नजर का प्यार नहीं थी बल्कि यह प्यार नापसंद से शुरू हुआ था।

काजोल और अजय देवगन पहली बार फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे। हम सभी जानते हैं काजोल का नेचर बेहद जॉली है। ऐसे में वह सेट पर जमकर मस्ती करती थीं।

वहीं अजय एकदम शांत इंसान हैं। इसलिए यह सब अजय को पसंद नहीं आया था। इसके बाद वह दोबारा काजोल से मिलना नहीं चाहते थे।

खबरों के मुताबिक इस फिल्म के दौरान अजय का अफेयर करिश्मा कपूर से चल रहा था।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल अजय को अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताती थीं। इस पर अजय उन्हें समझाते थे कि इस स्थिती में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और कुछ समय बाद मीडिया में दोनों की अफेयर की खबरे छपने लगी।

कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हुआ कुछ यूं था कि अजय और काजोल नहीं चाहते थे कि उनकी शादी के बारे में खबरे छपें। 

इसलिए उन्होंने 1999 में अपने घर की छत पर शादी की। इस विवाह में काजोल और अजय के घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

अजय और काजोल के दो बच्चे हैं जिनका नाम न्यासा देवगन और युग देवगन है।